रांची से देवघर के लिए विमान सेवा 17 फरवरी से शुरू होगी. इसके लिए टिकट बुकिंग भी शुरू हो गया है. जानकारी के अनुसार, डीजीसीए नेरांची से देवघर के लिए नियमित हवाई सेवा के लिए शिड्यूल जारी कर दिया है. इंडिगो एयरलाइंस द्वारा रांची से देवघर के लिये विमान सेवा शुरू किया जायेगा. रांची से देवघर का सफर करीब एक घंटे में पूरा कर पायेंगे.

