Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड ओलिंपियाड परीक्षा: 5 विषयों से पूछे जाएंगे सवाल, जानिए कब होंगे एग्जाम ?

    March 7, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 7th March | Dhanbad

    March 7, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 7th March | Ranchi

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची के चुटिया में पुलिसकर्मियों पर की गयी पुप्षवर्षा
    झारखण्ड

    रांची के चुटिया में पुलिसकर्मियों पर की गयी पुप्षवर्षा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 18, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : देश इस वक्त कोरोना महामारी के संकट से गुजर रहा है. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है. साथ ही पुलिसकर्मी ,डॉक्टर ,सफाईकर्मी देश सेवा में लगे हुए हैं. पुलिस कर्मी खासतौर पर जोखिम उठाते हुए कार्य कर रहे हैं. आम जनता भी पुलिस की कार्यप्रणाली से खुश हैं. पुलिस कर्मियों यानि कोरोना योद्धाओं का पूरे देश में फूल माला और तालियों से स्वागत हो रहा है.

    रांची में चुटिया पुलिस के द्वारा चुटिया में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस फ्लैग मार्च के दौरान चुटिया मेन रोड के लोगों ने कोरोना वॉरियर्स पुलिस कर्मियों का स्वागत फूलों की वर्षा से किया.

    एक ओर चुटिया में पुलिसकर्मियों का स्वागत किया गया. वहीं शनिवार को हिंदपीढ़ी में जवानों के साथ स्थानीय लोगों की झड़प हुई. 16 मई की शाम सीआरपीएफ और स्थानीय लोगों के बीच झड़प के बाद 17 मई को भी सुबह से ही तनाव रहा.

    16 मई की रात तो बिगड़ती स्थिति को देख प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने मोर्चा संभालकर मामला शांत कराया,लेकिन 17 मई की सुबह फिर पत्थरबाजी हुई. जानकारी अनुसार 17 मई की सुबह को स्थानीय लोगों और सीआरपीएफ व स्थानीय पुलिस के साथ झड़प हो गई. इसके बाद मामला फिर गरमा गया. लोगों के पथराव के कारण कोतवाली डीएसपी को पीठ और बांह में चोट लगी है, वहीं पुलिस जिप्सी का शीशा भी तोड़ दिया गया था.

    17 मई की सुबह हिंदपीढ़ी के मोती मस्जिद के पास लोगों द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन किया जा रहा था. सीआरपीएफ के जवानों ने लोगों से कहा वे अपने-अपने घरों में जाएं, भीड़ नहीं लगाएं. इसी बीच सीआरपीएफ के जवानों के साथ स्थानीय लोगों की बहस शुरू हो गई और कुछ लोगों द्वारा पथराव किया जाने लगा.

    यह घटना उस समय हुआ जब सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवान फ्लैग मार्च करते हुए मोती मस्जिद के पास पहुंच रहे थे. पास में मौजूद कुछ महिलाएं और पुरुष लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए घरों से बाहर निकली हुई थी जिसे जवानों ने जैसे ही घरों के अंदर जाने के लिए कहा- सभी उनसे उलझ पड़े इस दौरान कुछ बदमाश किस्म के लोगों ने सीआरपीएफ जवान के हथियार भी छीनने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड ओलिंपियाड परीक्षा: 5 विषयों से पूछे जाएंगे सवाल, जानिए कब होंगे एग्जाम ?

    March 7, 2026

    रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!

    March 6, 2026

    झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड ओलिंपियाड परीक्षा: 5 विषयों से पूछे जाएंगे सवाल, जानिए कब होंगे एग्जाम ?
    • Koylanchal Samvad e-paper | 7th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 7th March | Ranchi
    • रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!
    • झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग
    • दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.