Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मिले केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी
    झारखण्ड

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मिले केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 17, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं केंद्रीय कोयला तथा खान मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में आज झारखंड मंत्रालय में कोल इंडिया भारत सरकार की अनुषंगी कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) तथा ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के साथ दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर (एम.ओ.यू.) कार्यक्रम संपन्न हुआ।

    सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड्स (सी०सी०एल०) द्वारा CSR मद से रांची विश्वविद्यालय परिसर मोरहाबादी रांची में 5000 छात्र-छात्राओं की क्षमता वाले पुस्तकालय भवन (लाइब्रेरी) के निर्माण हेतु समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू .) की खास बातें..

    सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड्स (सी०सी०एल०) द्वारा CSR मद से राँची विश्वविद्यालय परिसर, मोरहाबादी, राँची में लगभग 02 एकड़ भूमि पर 5000 अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की क्षमता वाले राज्य स्तरीय पुस्तकालय निर्माण हेतु 62,43,39,300/- (बासठ करोड़ तैतालीस लाख उन्चालीस हजार तीन सौ रुपये) मात्र से पुस्तकालय भवन का निर्माण करायी जायेगी, जो लगभग 11753 sq.mtr. क्षेत्र के G+5 भवन होगा। निर्माण कार्य लगभग 02 वर्ष में पूर्ण कर लिया जायेगा।

    उक्त राज्य स्तरीय पुस्तकालय भवन में

    6 लिफ्ट, ई-रिसोर्स एंड जर्नल सेक्शन, कॉन्फ्रेंस रूम, रेफरेंस बुक सेक्शन, इंस्टीट्यूशनल डिजिटल रिपॉजिटरी, थीसिस, डिजर्टेशन, रिपोर्ट एंड न्यूजपेपर सेक्शन, डिजिटल लाइब्रेरी सेक्शन, बिजली उत्पादन के लिए सोलर रूफटॉप पैनल, एसटीपी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, एनर्जी एफिशिएंट लाइटिंग सिस्टम , क्यू प्रबंधन, डबल वॉल सिस्टम, पर्याप्त पार्किंग, मॉड्यूलर फर्नीचर, समूह अध्ययन के लिए कक्ष, बैठक कक्ष, ध्यान केंद्र, कैफेटेरिया / कैंटीन मिनी सभागार की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

    झारखण्ड राज्य जो Tribal बहुल राज्य के राजधानी राँची शहर में विभिन्न जिलों से अत्याधिक संख्या में छात्र-छात्राएँ यहाँ आकर अध्ययन करते हैं, जो उच्च शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा (Civil services, State PSC, SSC, Railways etc.) की तैयारी भी कर रहे हैं, वे उक्त पुस्तकालय निर्माण होने से लाभान्वित होंगे। उक्त भवन के निर्माण के फलस्वरूप यह राज्य के लिये अद्वितीय शैक्षिक संस्था के रूप में विकसित होगा।

    ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) द्वारा राज्य के गोड्डा जिला स्थित महागामा में 300 शैय्या की आधुनिक सुविधा युक्त अस्पताल निर्माण के समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू) की खास बातें..

    ओपीडी क्षेत्र और अन्य संबंधित बुनियादी ढांचे के साथ एक जी+3 अस्पताल भवन का निर्माण किया जाएगा।
    आईसीयू और अन्य सुविधाओं के साथ मल्टी स्पेशियलिटी मेडिकल यूनिट की होगी सुविधा।

    अस्पताल की सभी सुविधाएं, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ आवासीय भवन का निर्माण।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी को शॉल ओढ़ाकर स्वागत तथा सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंट की। मौके पर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने भी मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को शॉल ओढ़ाकर उनका आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, खान सचिव श्री अबू बकर सिद्दीकी, अपर सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, श्रीमती विस्मिता तेज, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सी.सी.एल.) के सीएमडी श्री पी.एम. प्रसाद, कोल इंडिया के निदेशक( विपणन ) श्री मुकेश चौधरी, डायरेक्टर पर्सनल श्री हर्ष नाथ मिश्रा, जीएम सीएसआर श्री एल. बालाकृष्णा, नोडल अधिकारी श्री शंकर झा, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के वेलफेयर एवं सीएसआर जीएम श्री बी.के. झा, सीएमडी श्री ए.पी. पंडा, निदेशक कार्मिक श्रीमती आहूति स्वाईं सहित राज्य सरकार के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
    • झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट
    • हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    • झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.