Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पुलिस के हत्थे चढ़ा पीएलएफआई नक्सली बालक राम
    झारखण्ड

    पुलिस के हत्थे चढ़ा पीएलएफआई नक्सली बालक राम

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 20, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    लोहरदगा: लोहरदगा पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. गिरफ्तार पीएलएफआई उग्रवादी बालक राम उर्फ दिलीप राम उर्फ कबीर लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना अंतर्गत मकांदु स्थित क्रशर प्लांट में पोस्टरबाजी व बमफोड़कर व्यापारियों के बीच का दहशत फैलाने एवं व्यापारियों को फोन से धमकी देने के साथ-साथ विकास साहू हत्याकांड में भी संलिप्त रहा है. इसे जेल भेज दिया गया. पुलिस कप्तान आर रामकुमार ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में ये जानकारी दी.

    पुलिस कप्तान आर रामकुमार ने बताया कि गिरफ्तार पीएलएफआई उग्रवादी ने कुड़ू थाना अन्तर्गत मकान्दू क्रशर प्लांट में पोस्टरबाजी एवं सुतली बम द्वारा विस्फोट कर दहशत फैलाने का काम किया था. इस संबंध में कुडू थाना में मामला दर्ज किया गया है. एसपी ने बताया कि इस घटना के बाद गठित एसआईटी टीम के द्वारा अनुसंधान के क्रम में 19 फरवरी की शाम को वांछित अभियुक्त बालक राम उर्फ दिलीप राम एवं कृष्णा यादव उर्फ सुलतान के कालीपुर जंगल के आसपास के क्षेत्र में आने की गुप्त सूचना मिली. इसके बाद त्वरित छापामारी की गयी. छापामारी के क्रम में अभियुक्त बालक राम को पकड़ा गया. अभियुक्त के पास बम बनाने का सामान एवं धमकी भरा पर्चा बरामद किया गया. अभियुक्त के द्वारा मकान्दु क्रशर में पोस्टरबाजी एवं बम फोड़कर दशा फैलाने, फोन से व्यापारियों को धमकी देने एवं विकास साहू की हत्या जैसे कई कांड को अंजाम दिया गया है. नक्सली बालक राम प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन का सक्रिय सदस्य है. 24 वर्षीय बालक राम उर्फ दिलीप राम उर्फ कबीर पिता कोल्हा राम थाना कुड़ू थाना क्षेत्र के ग्राम हेंजला कालिपुर का निवासी है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.