Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था की समीक्षात्मक बैठक संपन्न , होली पर्व पर शराब पीकर हुडदंग करने वालो पर नकेल कसने का निर्देश
    झारखण्ड

    पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था की समीक्षात्मक बैठक संपन्न , होली पर्व पर शराब पीकर हुडदंग करने वालो पर नकेल कसने का निर्देश

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 1, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    हजारीबाग  । रामनवमी, होली व शब ए बारात पर्व-2023 को शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहाद्र के साथ मनाये जाने के लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में विधि व्यवस्था की समीक्षात्मक बैठक उपायुक्त नैन्सी सहाय व पुलिस अधीक्षक चोथे मनोज रतन की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
    बैठक में उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी रामनवमी, होली त्योहार को लेकर प्रशासन की तैयारियों के बाबत यह बैठक आयोजित की गई है। रामनवमी, होली त्योहार को लेकर सभी लाइन डिपार्टमेंट यथा पेयजल विभाग,बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, फायर सेफ्टी,नगर निगम को चुस्त दुरुस्त रहने का निर्देश दिया। उन्होंने पेयजल विभाग को गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति को दुरुस्त करने सहित रूट लाइन में पड़ने वाले खराब चापानलो का आकलन करते हुए मरम्मती कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया।
    वहीं बिजली विभाग को पावर कट, शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली आपूर्ति, यत्र तत्र झूलते तारो को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। त्योहारों के दौरान किसी भी दुर्घटना की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग को सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों को क्रियाशील अवस्था में रखने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। नगर निगम क्षेत्रो में की साफ सफाई, जुलूस मार्गो में पड़ने वाले शौचालय को क्रियाशील रखने सहित पेयजल वालो स्थानों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
    हर बार की तरह इस बार भी जुलूस मार्गो में लोहे की बैरिकेटिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
    पुलीस अधीक्षक ने उपस्थित सभी थाना प्रभारी से अपने अपने क्षेत्र के संदिग्धों पर 107 की कारवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व में की गई कारवाई को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियों चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। रुट लाइन पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने ब्लॉक लेवल पर शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया। होली पर्व के दौरान हुड़दंगियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। मौके पर मौजुद एक्साइज डिपार्टमेंट को होली पर्व के दिन शराब की बिक्री पर रोक समेत अनुज्ञति प्राप्त शराब के प्रतिष्ठानों को बंद रखें जाने का आदेश निकालने को कहा।
    मौके पर पुलिस अधीक्षक चोथे मनोज रतन ने कहा कि त्योहर में असमाजिक तत्वों द्वारा माहौल खराब करने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए पूर्व में संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध धारा-107 के तहत कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने मात्रात्मक कार्रवाई के बजाए गुणात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जूलूस की गतिविधियों को ड्रोन/सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगाी तथा आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी भी की जाएगी। साथ ही रामनवमी के अवसर पर जबरन चंदा वसूली करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सोशल मीडिया के दुरूपयोग, भ्रामक तथा भड़काउ पोस्ट करने वाले एडमिन व संबंधित व्यक्तियों पर फौरी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    साथ ही शहरी क्षेत्र में अवस्थित हॉस्टल/लॉज में रहे रहे छात्रों का मोबाईन नं. एवं आधार कार्ड का सत्यापन संबंधित थाना प्रभारी को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    उपायुक्त ने कहा कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर एक विस्तृत ज्वाइंट ऑर्डर जारी की जाएगी एवं सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पदाधिकारियों द्वारा उक्त दिशानिर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करना है।
    बैठक में त्योहर के मद्देनजर कई विषयों पर गहन विचार विमर्श किया गया। उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी अपने क्षेत्र अन्तर्गत स्वास्थ्य केन्द्रों में 24×7 एम्बुलेंस, आवश्यक जीवन रक्षक दवा इत्यादि की उपलब्ध हेतु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ समन्वय कर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर एवं बरही अपने अनुमण्डल के अंचल अधिकारी के साथ संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा एवं भ्रमण कर स्थिति का आकलन करते हुए विधि सम्ममत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष 24×7  कार्यरत रहेगा, सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी अपनी-अपनी पाली में उपस्थित रहेंगे। नियंत्रण कक्ष में प्राप्त किसी भी प्रकार की सूचनाओं पर त्वरित संज्ञान लिया जाय। उन्होंने जिले के सभी बीडीओ/सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में प्रखण्ड/पंचायत/ग्राम स्तर पर शांति समिति की बैठकें सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    बैठक में गर्मी के मद्देनजर पेयजल, प्रकाश की वैकल्पिक व्यवस्था, जुलूस के दौरान अग्निशमन दस्ता सक्रिय रूप में कार्यरत रखने, जुलूस मार्गों व शहरी क्षेत्र में बिजली के लटके हुए तारों की ससमय मरम्मति कराने,जुलूस में शामिल वाहन के ब्रेक डाउन की स्थिति में गैरेज के तकनिकशियन की प्रतिनियुक्ति करने, दण्डाधिकारियों को लाठी, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर आदि उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
    बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता राकेश रोशन,एसडीओ सदर/बरही, जिलास्तरी पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी सहित कई अन्य मौजूद थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.