Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कोल्हान को दी कुल ₹3800 करोड़ रुपये की 10 योजनाओं की सौगात
    झारखण्ड

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कोल्हान को दी कुल ₹3800 करोड़ रुपये की 10 योजनाओं की सौगात

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 23, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को  जमशेदपुर के गोपाल मैदान में कोल्हान के लिए कुल ₹3800 करोड़ रुपये की 10 योजनाओं में से 9 योजनाओं का शिलान्यास किया और एक का ऑनलाइन लोकार्पण किया। इसमें 1876 करोड़ की लागत से आसनबनी से देवघर फोर लाइन डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी शामिल है। जो 10 किलोमीटर से अधिक लंबा है। यह देश का सबसे लंबा डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर होगा, जिसका निर्माण अगले 2 वर्षों में होना है। इससे झारखंड उड़ीसा बंगाल की लाइफलाइन राष्ट्रीय उच्च पद संख्या 33 में ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।

    वही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 33 के उस सड़क के हिस्से का लोकार्पण किया, जिसको स्लैग से बनाया गया है। टाटा स्टील के स्लैग से पहली बार देश में राष्ट्रीय उच्च पथ बनाया गया है। देश में इस तरह की यह पहली सड़क है।इसका निर्माण टाटा स्टील के बाय प्रोडक्ट स्लैग के ब्रांड टाटा एग्रीटो से किया गया है।
    राष्ट्रीय राजमार्ग 33 के 44.2 किलोमीटर सड़क का निर्माण एनएचएआई, कांट्रेक्टर आयरन टाएंगल लिमिटेड और केके बिल्डर ने संयुक्त रूप से किया है।
    शहरबेड़ा से जमशेदपुर एवं महुलिया तक की सड़क निर्माण में करीब 1 मिलियन से अधिक स्लैग आधारित एग्रीगेट्स का उपयोग किया गया है।

    झारखंड में पहली बार डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है : नितिन गडकरी

    समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि किसी भी देश का विकास मूल रूप से चार बातों पर निर्भर करता है। जिसमें ट्रांसपोर्ट, पावर, वाटर और कम्युनिकेशन जरूरी है।
    उन्होंने कहा कि अमेरिका धनी देश है ,इसलिए उनकी सड़क अच्छी है ऐसी बात नहीं है, बल्कि अमेरिका की सड़क अच्छी है, इसलिए अमेरिका धनी देश है।
    उन्होंने जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो की तारीफ की और कहा कि उन्हीं के प्रयास से झारखंड में पहली बार डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है ।

    श्री गडकरी ने कहा कि टाटा स्टील के स्लैग से बने 44 किलोमीटर सड़क का निर्माण से अब रास्ता खुल गया है। अब स्लैग का उपयोग सड़क निर्माण में अन्य स्थानों पर भी किया जाएगा।
    इस अवसर पर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो , सांसद गीता कोड़ा और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी अपने विचार रखे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.