Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड से यूपी में घुस आए 10 जंगली हाथी, मचा दिया है उत्पात

    July 8, 2025

    झारखंड के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 3 महीने का नमक और चीनी

    July 8, 2025

    जमशेदपुर में तीन बच्चों की मां के साथ हुआ दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला

    July 7, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»गुमला में दो नाबालिगों के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों को पकड़ने गयी पुलिस पर हमला
    Breaking News

    गुमला में दो नाबालिगों के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों को पकड़ने गयी पुलिस पर हमला

    AdminBy AdminMay 18, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गुमला में चौथी क्लास में पढ़ने वाली दो नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शादी सामरोह में परिवार शामिल होने गया था जहां आऱोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि एक मई को इस घटना को अंजाम दिया 2 मई को बच्चियों ने इस संबंध में अपने परिवार वालों को जानकारी दी लेकिन वो चुप रहे। इस बीच बच्चियां दर्द से लड़ती रही। अब जाकर इस मामले में पुलिस को शिकायत की गयी है।

    घटना एक मई 2023 की है। गांव में शादी समारोह था। जहां दोनों लड़कियां गयी हुई थीं। उसी शादी समारोह में सभी सातों आरोपी भी थे। रात 12 बजे तक शादी समारोह में नाचगान हुआ। इसके बाद दोनों लड़कियों को सातों युवक अपने साथ गांव में ही एक अर्द्धनिर्मित घर में ले गये। जहां दोनों लड़कियों के साथ युवकों ने दुष्कर्म किया।

    एक पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने माता पिता को घटना के दूसरे ही दिन 2 मई को रोते बिलखते दी थी।मगर उसके माता पिता ने नाबालिग की लोक लाज को देखते हुए अपने कलेजे के अंदर दर्द को समेट कर रख लिया था।मगर यह दर्द ज्यादा समय तक वे समेटे नही रख पाए।बेटी के दर्द को देखते हुए 17 मई को वे टूट गए।

    गांव वालों से इस संबंध में जानकारी साझा की। गांव वालों ने उन्हें इंसाफ देना छोड़ उल्टा प्रताड़ित करने लगे।गांव के एक व्यक्ति ने तो पीड़िता और उसकी माँ की पिटाई कर दी।साथ ही गांव से भगा दिया।भय के कारण पीड़िता व उसकी माँ गांव से भाग निकले ।

    पुलिस जब गांव पहुँची तो एक आरोपी के पिता ने टांगी लेकर एक एसआई पर हमला कर दिया।मगर वे इस हमले में बाल बाल बच गए।परंतु इसके बावजूद टांगी से लगने के कारण उनके सर पर अंदरुनी चोट आई है।इधर काफी हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ कर थाना ले आई ।साथ ही पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी पिता को भी हिरासत में ले ली।जिसके बाद थाना में दोनो नाबालिग आरोपियों से पूछताछ जारी है।दोनो ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है।साथ ही अन्य आरोपियों के नाम व पता कि जानकारी देते हुए घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी।जिसके आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड से यूपी में घुस आए 10 जंगली हाथी, मचा दिया है उत्पात

    July 8, 2025

    झारखंड के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 3 महीने का नमक और चीनी

    July 8, 2025

    जमशेदपुर में तीन बच्चों की मां के साथ हुआ दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला

    July 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड से यूपी में घुस आए 10 जंगली हाथी, मचा दिया है उत्पात
    • झारखंड के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 3 महीने का नमक और चीनी
    • जमशेदपुर में तीन बच्चों की मां के साथ हुआ दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला
    • सरकारी दफ्तर में बैठकर सिगरेट पी रहे थे सरकारी बाबू, सीएम हेमंत सोरेन ने तुरंत निकाल दी हेकड़ी, कार्रवाई का दिया आदेश
    • हिमाचल में तबाही ! 17 दिनों में 19 बार फटे बादल, अबतक 82 लोगों की मौत
    • MS Dhoni Birthday: धोनी के नाम दर्ज हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 बड़े रिकॉर्ड, जिनका टूटना है असंभव
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.