Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के यात्रियों के लिए IRCTC शुरू करने जा रहा है गौरव पर्यटन ट्रेन, यात्रियों को घुमाएगी धार्मिक स्थल

    July 3, 2025

    साहिबगंज में दो माल गाड़ियां आपस में टकरायीं, 18 डिब्बे हुए बेपटरी

    July 3, 2025

    आज गढ़वा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे बाइपास फोरलेन सड़क का उद्घाटन

    July 3, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»Birsa Munda Punyatithi: जिंदा दफना दिए गए थे बिरसा मुंडा के साथी हाथीराम, आखिर बिरसा को क्यों भगवान मानते हैं लोग ?
    झारखण्ड

    Birsa Munda Punyatithi: जिंदा दफना दिए गए थे बिरसा मुंडा के साथी हाथीराम, आखिर बिरसा को क्यों भगवान मानते हैं लोग ?

    AdminBy AdminJune 9, 2023Updated:June 9, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    bhagwan birsa munda
    bhagwan birsa munda
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Birsa Munda Punyatithi: ब्रिटिश साम्राज्य का सूरज नहीं डूबने जैसी बातें अंग्रेजी शासन के समय खूब होती थीं। लेकिन वीर मुंडा योद्धाओं ने इन सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए ऐसा कर दिखाया और दुनिया के मानचित्र पर अपनी छाप छोड़ दी। हालांकि 19वीं शताब्दी में भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व में चले उलगुलान में बिरसा मुंडा समेत कई देशभक्तों को अपनी शहादत देनी पड़ी थी। भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी व उनकी शहादत तो लोगों को पता होगी, पर कुछ ऐसे चेहरे थे, जो इतिहास के पन्नों से खो गए।

    ऐसे ही नायकों पर कल्याण विभाग द्वारा संचालित डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान (टीआरआई) ने अध्ययन कराया है। इसमें ऐसे योद्धाओं का पता चला, जो उलगुलान में बिरसा मुंडा के साथ चले थे। लेकिन ऐसे कर्मवीरों के बारे में कहीं भी उल्लेख नहीं मिलता है। इनमें बिरसा के ऐसे साथी भी थे, जिन्हें ब्रिटिश हुकमरानों ने जमीन में जिंदा ही दफना दिया था।

    टीआरआई के अध्ययन में अलग-अलग प्रमंडल में 2-2 शोधार्थियों को जिम्मेवारी दी गई थी। दक्षिणी छोटानागपुर के लिए शोधार्थी विवेक आर्यन और माग्रेट तिग्गा को काम सौंपा गया था। शोध कार्य डेढ़ से 2 वर्ष तक चला। इसमें बिरसा मुंडा के उलगुलान से जुड़े कई रोचक तथ्य व प्रमाण पहली बार सामने आए। ये तथ्य कोलकाता के आरकाईव, शहीदों के वंशजों से मौखिक इतिहास, गीतों व पत्थलगड़ी से मिले।

    पता चला कि बिरसा मुंडा के साथी हाथीराम मुंडा को अंग्रेजों ने जिंदा गुटुहाथू गांव में दफना दिया था। इसके अलावा अंग्रेजों की फायरिंग में हाड़ी मुंडा, सिंगराय मुंडा, तीन महिलाएं भी मारी गईं थीं। महिलाओं की पहचान उनके पति के नाम से हुई। इसके अलावा एक बच्चे की मौत भी हुई थी। टीआरआई के निदेशक रणेंद्र कुमार ने बताया कि टीआरआई ने पहली बार ऐसे नायकों पर काम किया है। इससे झारखंड के इतिहास में और योगदान मिलेगा। अध्ययन में बिरसा मुंडा समेत अन्य जनजातीय आंदोलनों से जुड़े गुमनाम शहीदों का पता चला है।

    शोध के अनुसार नौ जनवरी 1900 को जब बिरसा मुंडा खूंटी के सइलरकब पहाड़ी डोंबारी बुरु में बैठक कर रहे थे। तब ब्रिटिश हुकूमत के कैप्टन ग्रोसे, एसपी स्ट्रीट फील्ड, कमिश्नर ए फोर्ब्स अपने दो-तीन सौ सैनिकों के साथ पहुंचे। आधा घंटे तक वार्ता हुई। लेकिन जब बिरसा सहित उनके समर्थकों ने आत्मसमर्पण नहीं किया तो दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई। एक ओर अंग्रेज गोलियां दाग रहे थे तो दूसरी ओर से मुंडा तीर, फरसा, कुल्हाड़ी से वार कर रहे थे। अंग्रेजों की रिपोर्ट के अनुसार 12 लोग इसमें शहीद हुए थे। बताया जाता है कि लाशों को दफनाते समय हाथीराम को भी जिंदा दफना दिया गया था। मुठभेड़ में बिरसा बच निकले थे। लेकिन 9 जून 1900 को उनकी मृत्यु हो गई थी। शोध में अन्य जनजातीय विद्रोह-आंदोलन में शहीद हुए नायकों की भी खोज की गई है।

    इसे भी पढें: 20 लाख रुपए रंगदारी नहीं मिलने पर जलाया था JCB मशीन, दो अपराधी गिरफ्तार

    Birsa Munda Punyatithi

    #बिरसा मुंडा पुण्यतिथि शत शत नमन about birsa munda bhagwaan birsa munda status bhagwan birsa munda biography of birsa munda birsa birsa bhagwan birsa munda birsa munda biography birsa munda birth anniversary birsa munda death birsa munda history birsa munda image birsa munda jayanti birsa munda jayanti 2021 birsa munda jayanti status birsa munda jayanti whatsapp status birsa munda kon hai birsa munda movie birsa munda news birsa munda per nibandh birsa munda song birsa munda status birsa munda story birsa munda telugu birsa munda true story freedom fighter birsa munda hamar birsa bhagwan munda sardar birsa munda who is birsa munda who is birsa munda in hindi who was birsa munda झारखंड बिरसा बिरसा मुंडा बिरसा मुंडा sugana munda बिरसा मुंडा की जीवनी बिरसा मुंडा कौन थे तथा उन्होंने क्या कार्य किया? बिरसा मुंडा जयंती बिरसा मुंडा ज़िंदाबाद बिरसा मुंडा जीवनी बिरसा मुंडा पर निबंध बिरसा मुंडा फोटो बिरसा मुंडा बलिदान 9 jun status बिरसा मुंडा बलिदान दिवस बिरसा मुंडा माहिती बिरसा मुंडा स्टेटस बिरसा मुंडा हिंदी बिरसा मुंडा हिस्ट्री भगवान बिरसा मुंडा मुंडा वीर बिरसा
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के यात्रियों के लिए IRCTC शुरू करने जा रहा है गौरव पर्यटन ट्रेन, यात्रियों को घुमाएगी धार्मिक स्थल

    July 3, 2025

    साहिबगंज में दो माल गाड़ियां आपस में टकरायीं, 18 डिब्बे हुए बेपटरी

    July 3, 2025

    आज गढ़वा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे बाइपास फोरलेन सड़क का उद्घाटन

    July 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के यात्रियों के लिए IRCTC शुरू करने जा रहा है गौरव पर्यटन ट्रेन, यात्रियों को घुमाएगी धार्मिक स्थल
    • साहिबगंज में दो माल गाड़ियां आपस में टकरायीं, 18 डिब्बे हुए बेपटरी
    • आज गढ़वा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे बाइपास फोरलेन सड़क का उद्घाटन
    • रांची के दलादली इलाके में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल
    • चाईबासा में IED ब्लास्ट, चपेट में आया एक हाथी गंभीर रूप से घायल
    • रांचीवासियों को आज मिलेगी रातू रोड फ्लाईओवर की सौगात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.