Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 04.07.2025 PDF

    July 4, 2025

    KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD 04.07.2025 PDF

    July 4, 2025

    झारखंड के यात्रियों के लिए IRCTC शुरू करने जा रहा है गौरव पर्यटन ट्रेन, यात्रियों को घुमाएगी धार्मिक स्थल

    July 3, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Jharkhand Band News: 60-40 नियोजन नीति के खिलाफ 10 और 11 जून को झारखंड बंद, सरकारी नौकरी में 100 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे छात्र
    Breaking News

    Jharkhand Band News: 60-40 नियोजन नीति के खिलाफ 10 और 11 जून को झारखंड बंद, सरकारी नौकरी में 100 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे छात्र

    AdminBy AdminJune 9, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    jharkhand band news
    jharkhand band news
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand Band News: झारखंड राज्य छात्र यूनियन (जेएसएसयू) और अन्य विभिन्न संगठनों ने मिलकर शनिवार को 48 घंटे का झारखंड बंद का एलान किया है। यह बंद स्थानीय लोगों को सरकारी नौकरी में 100 फीसदी आरक्षण देने की मांग में रखा गया है।

    झारखंड के आदिवासी आइकन बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर शुक्रवार की शाम को छात्र संगठन विभिन्न जिलों में टॉर्चलाइट जुलूस निकालेंगे।

    जेएसएसयू (JSSU) के नेता देवेंद्र महतो ने कहा- हम यह टॉर्चलाइट जुलूस राज्य सरकार को हमारे हिरो बिरसा मुंडा द्वारा झारखंड के लिए देखे गए सपने को याद दिलाने के लिए निकालेंगे। सरकारी नौकरी के लिए हमारी सरकार ने झारखंड के दरवाजे बाहरी लोगों के लिए खोल रखे हैं, जिसमें हमें अनुमति नहीं दी गई है। इसलिए हमने 48 घंटों के लिए झारखंड बंद बुलाया है जो कि 10 जून को शुरू होगा।

    इससे पहले जेएसएसयू ने इस मुद्दे पर अप्रैल में 72 घंटे का अभियान चलाया था और 19 अप्रैल को भी झारखंड बंद रखा गया था। महतो ने कहा कि उन्होंने झारखंड में ट्रांसपोर्ट और ट्रेडर्स संघों से भी इस बंद का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने कहा- यह केवल हमारी लड़ाई नहीं है, यह झारखंड के बच्चों का भविष्य सवारने का एक संघर्ष है, जिनके अधिकार बाहर वालों को दे दिया जाता है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि 60-40 के अनुपात में नौकरी के विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं। महतो ने दावा किया कि सरकार ने 1932 के खतियान (भूमि बंदोबस्त) के आधार पर रोजगार नीति का वादा किया था, लेकिन उन्होंने 2016 से पहले एक रोजगार नीति पेश की जिसमें वंचित छात्रों के लिए 60 फीसदी सीटें आरक्षित रखी गई, जबकि 40 फीसदी सभी के लिए खुला रहेगा।

    राज्य कैबिनेट ने तीन मार्च को झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमिटी की परीक्षाओं से जुड़े विभिन्न नियमों में संशोधन को मंजूरी दी थी। उन्होंने कहा कि झारखंड बंद 31 दिन के महा जन आंदोलन का ही हिस्सा है। महा जन आंदोलन की शुरूआत 10 मई को की गई थी।

    महतो ने दावा किया कि उन्होंने कुल 72 विधायकों से मुलाकात की, जिसमें 42 सत्तारूढ़ पार्टी और 13 सांसदों ने हमारे पक्ष में अपना समर्थन दिया और नौकरी के 60-40 अनुपात का विरोध किया है।

    इसे भी पढें: झारखंड के धनबाद में बड़ा हादसा, अवैध खनन के वक्त धंसी कोयला खदान, तीन की मौत

    Jharkhand Band News

    jharkhand band news jharkhand new niyojan niti jharkhand niyojan niti jharkhand niyojan niti 2023 jharkhand niyojan niti kya hai jharkhand niyojan niti latest news jharkhand niyojan niti latest news today jharkhand niyojan niti latest update jharkhand niyojan niti news jharkhand niyojan niti on 60 40 jharkhand niyojan niti update jssc niyojan niti update NIYOJAN NITI niyojan niti controversy niyojan niti jharkhand niyojan niti kya hai niyojan niti update today
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के यात्रियों के लिए IRCTC शुरू करने जा रहा है गौरव पर्यटन ट्रेन, यात्रियों को घुमाएगी धार्मिक स्थल

    July 3, 2025

    साहिबगंज में दो माल गाड़ियां आपस में टकरायीं, 18 डिब्बे हुए बेपटरी

    July 3, 2025

    आज गढ़वा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे बाइपास फोरलेन सड़क का उद्घाटन

    July 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 04.07.2025 PDF
    • KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD 04.07.2025 PDF
    • झारखंड के यात्रियों के लिए IRCTC शुरू करने जा रहा है गौरव पर्यटन ट्रेन, यात्रियों को घुमाएगी धार्मिक स्थल
    • साहिबगंज में दो माल गाड़ियां आपस में टकरायीं, 18 डिब्बे हुए बेपटरी
    • आज गढ़वा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे बाइपास फोरलेन सड़क का उद्घाटन
    • रांची के दलादली इलाके में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.