Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 04.07.2025 PDF

    July 4, 2025

    KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD 04.07.2025 PDF

    July 4, 2025

    झारखंड के यात्रियों के लिए IRCTC शुरू करने जा रहा है गौरव पर्यटन ट्रेन, यात्रियों को घुमाएगी धार्मिक स्थल

    July 3, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»Jharkhand Band News: 60-40 नियोजन नीति के विरोध में छात्रों का झारखंड बंद, हाई अलर्ट पर पुलिस
    झारखण्ड

    Jharkhand Band News: 60-40 नियोजन नीति के विरोध में छात्रों का झारखंड बंद, हाई अलर्ट पर पुलिस

    AdminBy AdminJune 10, 2023Updated:June 10, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    jharkhand band news
    image source: social media
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand Band News: झारखंड राज्य छात्र संघ (JSSU) ने राज्य सरकार की नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए 100 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर बंद बुलाया (Jharkhand Bandh Live News) है। ये बंद आज से 48 घंटे के लिए बुलाया गया है। नियोजन नीति के मुद्दे पर झारखंड के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर छात्र संघ ने शुक्रवार को विभिन्न जिलों में मशाल जुलूस भी निकाला। अब छात्र सड़क पर उतरे हैं।

    रांची में 1500 पुलिस जवानों की तैनाती

    दो दिन के झारखंड बाद का रांची में दिख रहा असर। बंद समर्थकों से निपटने के लिए 1500 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। सीएम आवास और मोरहाबादी मैदान वाले इलाके में दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा दो ड्रोन कैमरा से नजर रखी जा रही है। बंद समर्थक कई जगह पर सड़क पर उतर कर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी झारखंड बंद करो का नारा लगा रहे हैं। एनएच पर भी बंद समर्थक सड़क पर उतरे है। रांची-टाटा हाइवे पर भी टायर जलाकर बंद समर्थकों ने आवागमन को बाधित करने का प्रयास किया।

    इसलिए बुलाया गया है बंद

    जेएसएसयू नेता देवेंद्र महतो ने कहा कि राज्य सरकार को झारखंड के हमारे आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के सपने की याद दिलाने के लिए हमने एक मशाल जुलूस निकाला। सरकार ने झारखंड सरकार की नौकरियों में बाहरी लोगों के लिए दरवाजा खोल दिया है, जिसकी हम अनुमति नहीं दे सकते। इसलिए, हमने 10 जून से 48 घंटे के झारखंड बंद शुरू करने का आह्वान किया है।

    छात्र संगठनों की बंद के समर्थन की अपील

    इससे पहले, जेएसएसयू ने अप्रैल में इस मुद्दे पर 72 घंटे का आंदोलन किया था और 19 अप्रैल को झारखंड बंद किया था। महतो ने कहा कि उन्होंने झारखंड में यातायात और व्यापारी संघों से भी बंद के आह्वान का समर्थन करने की अपील की है।

    https://koylanchalsamvad.com/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Video-2023-06-10-at-10.38.46-AM.mp4

    Jharkhand Band News

    60-40 niyojan niti jharkhand band latest news jharkhand band latest update jharkhand band news jharkhand bandh jharkhand niyojan niti jharkhand niyojan niti protest NIYOJAN NITI student protest झारखंड बंद झारखंड बंद खबर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD 04.07.2025 PDF

    July 4, 2025

    झारखंड के यात्रियों के लिए IRCTC शुरू करने जा रहा है गौरव पर्यटन ट्रेन, यात्रियों को घुमाएगी धार्मिक स्थल

    July 3, 2025

    साहिबगंज में दो माल गाड़ियां आपस में टकरायीं, 18 डिब्बे हुए बेपटरी

    July 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 04.07.2025 PDF
    • KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD 04.07.2025 PDF
    • झारखंड के यात्रियों के लिए IRCTC शुरू करने जा रहा है गौरव पर्यटन ट्रेन, यात्रियों को घुमाएगी धार्मिक स्थल
    • साहिबगंज में दो माल गाड़ियां आपस में टकरायीं, 18 डिब्बे हुए बेपटरी
    • आज गढ़वा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे बाइपास फोरलेन सड़क का उद्घाटन
    • रांची के दलादली इलाके में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.