Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Khagaria Murder : पहले पत्नी को मारा, फिर तीन बेटियों की कर दी निर्मम हत्या, खुद कर ली ख़ुदकुशी
    Breaking News

    Khagaria Murder : पहले पत्नी को मारा, फिर तीन बेटियों की कर दी निर्मम हत्या, खुद कर ली ख़ुदकुशी

    AdminBy AdminJune 14, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    khagaria murder
    khagaria murder
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Khagaria Murder : बिहार के खगड़िया में पिता ने पहले अपनी तीन बेटियों और पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। दो बेटों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई। फिर आरोपी ने खुद भी फांसी लगा ली।

    घटना मानसी थाना क्षेत्र के एकनिया गांव की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी मुन्ना यादव (40) हत्या के एक मामले में काफी समय से फरार चल रहा था।

    आरोपी के बेटे ने कहा- मैं छत पर था, पापा नीचे मम्मी को मार रहे थे
    आरोपी के बेटे ने कहा कि मैं छत पर था। पापा ने नीचे पहले मम्मी को मार दिया। छत पर आए और यहां भी सबको मारने लगे। एक बहन को सिर में मारा, दूसरे की गर्दन उड़ा दी। मैं उनसे बचने की कोशिश कर रहा था, मुझे छोड़ दिया। हम दोनों भाई भाग गए। बड़ी बहन को घर में काट दिया।

    मुन्ना का रात में अपनी पत्नी पूजा देवी (32) से विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी और तीन बेटियों सुमन कुमारी (18), आंचल कुमारी (16), रोशनी कुमारी (15) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। फिर आंगन में लगे पेड़ के सहारे फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।

    जमींदार के मर्डर केस में अभियुक्त था मुन्ना यादव
    मुन्ना यादव अक्टूबर 2022 में हुए एक जमींदार के मर्डर केस में अभियुक्त है। उसका भाई भी इस मामले में आरोपी है। वो फिलहाल जेल में है। जबकि मुन्ना फरार था और आसपास के लोगों का कहना है कि वो बहुत कम ही घर आता-जाता था।

    पत्नी सरेंडर करने को कहती थी, इसलिए लड़ाई होती थी

    अक्टूबर 2022 में मुन्ना यादव ने एक पाटीदार की गोली मारकर हत्या की थी। उसके बाद से वो फरार था। घर आने पर उसकी पत्नी से लड़ाई होती थी। पत्नी उसे थाने में सरेंडर करने के लिए कहती थी।

    पत्नी का कहना था कि बेटी की अब शादी करनी है। तुम्हारे ऊपर हत्या का मामला दर्ज है, कैसे सही होगा सब। इन्हीं बातों पर पति-पत्नी में लड़ाई होती थी। मंगलवार को भी पत्नी से इस बात पर लड़ाई हुई, जिसके बाद सबकी हत्या कर दी।

    वहीं स्थानीय ग्रामीण ने कहा कि मुन्ना ने पहले अपनी पत्नी, तीन बेटी को मारा। फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों बेटे भाग गए तो वो बच गए। मुन्ना यादव किसान था। खेती बाड़ी करते थे। कुछ दिन पहले रहीमपुर गांव में उसने किसी पाटीदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    इसे भी पढें: झारखंड 11वीं का रिजल्ट जारी, यहां Click कर देखें परिणाम

    Khagaria Murder

    khagaria murder khagaria murder latest news khagaria murder latest update khagaria murder news khagaria murder report
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.