Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    DDC के ठिकानों पर निगरानी का छापा, कई ठिकानों पर एक साथ रेड

    March 24, 2026

    झारखंड सरकार देगी 5000 लोगों को सब्सिडी वाला बैंक लोन, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ

    March 24, 2026

    जनभागीदारी से टीबी उन्मूलन की दिशा में झारखंड के प्रयास तेज, राज्य की 455 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

    March 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Jharkhand School Timing: झारखंड में भीषण गर्मी के कारण बढ़ गयी स्कूलों की गर्मी छुट्टी, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल
    Breaking News

    Jharkhand School Timing: झारखंड में भीषण गर्मी के कारण बढ़ गयी स्कूलों की गर्मी छुट्टी, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल

    AdminBy AdminJune 15, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Jharkhand school timing
    Jharkhand school timing
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand School Timing: प्रचंड गर्मी ने उद्दंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। झारखंड में सड़क पर निकलना दूभर है। आप घर में हैं तो बेहतर हैं यदि किसी कारणवश बाहर निकले तो झुलस जाएंगे। जी हां, ये स्थिति है झारखंड के तापमान की। लगातार तापमान में बढ़ोतरी और प्रचंड गर्मी से लोगों का जीना मुहाल है। लोग घरों से बाहर कम निकल रहे हैं। तापमान में तपिश के साथ गर्मी ने अपने प्रचंड रूप दिखाया है। इस वजह से राज्य सरकार ने एक बार फिर फैसला लेते हुए स्कूलों की छुट्टी को बढ़ा दिया है। अब 8वीं तक के स्कूल नहीं खुलेंगे। सरकार ने उसके लिए एक नई तारीख जारी की है। अब स्कूल 19 जून को खुलेंगे।

    17 जून तक स्कूल बंद

    सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आठवीं तक के स्कूल अब 17 जून के बाद खुलेंगे। सभी स्कूलों को 17 जून तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही आठवीं कक्षा से ऊपर के स्कूलों में पढ़ाई जारी रहेगी। इन स्कूलों में रोजाना की तरह पढ़ाई चलती रहेगी। ये स्कूल अपने पूर्व निर्धारित समय के मुताबिक 15 जून से खुलेंगे। राज्य सरकार के सचिव के रवि कुमार की ओर से स्कूल बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है।

    jharkhand school timing
    jharkhand school timing

    सचिव का आदेश जारी

    सरकार के सचिव ने कहा है कि ‘झारखंड राज्य में अत्याधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में छुट्टी रहेगी. इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होने वाली होने वाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए संसूचित किया जाएगा।’ ध्यान रहे कि झारखंड में गर्मी 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गई है। जिसकी वजह से बाहर निकलना मुश्किल है।

    मानसून आने की उम्मीद

    जानकारी के मुताबिक झारखंड में 18 जून के बाद मानसून आने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से अभी उम्मीद जताई गई है। कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा रहा है। लोगों का कहना है कि मानसून आने के बाद ही गर्मी से राहत मिलेगी। तब तक सरकार ने स्कूल बंद कर अच्छा काम किया है। वहीं कुछ अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करनी चाहिए। लड़के काफी पढ़ाई में पीछे रह जाएंगे। स्कूल ऐसा नहीं कर सकते। बाद में बच्चों पर ज्यादा बोझ पड़ेगा।

    Jharkhand school timing
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    DDC के ठिकानों पर निगरानी का छापा, कई ठिकानों पर एक साथ रेड

    March 24, 2026

    झारखंड सरकार देगी 5000 लोगों को सब्सिडी वाला बैंक लोन, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ

    March 24, 2026

    जनभागीदारी से टीबी उन्मूलन की दिशा में झारखंड के प्रयास तेज, राज्य की 455 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

    March 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • DDC के ठिकानों पर निगरानी का छापा, कई ठिकानों पर एक साथ रेड
    • झारखंड सरकार देगी 5000 लोगों को सब्सिडी वाला बैंक लोन, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ
    • जनभागीदारी से टीबी उन्मूलन की दिशा में झारखंड के प्रयास तेज, राज्य की 455 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित
    • झारखंड के मौसम पर तीन पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
    • असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी
    • चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.