Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के यात्रियों के लिए IRCTC शुरू करने जा रहा है गौरव पर्यटन ट्रेन, यात्रियों को घुमाएगी धार्मिक स्थल

    July 3, 2025

    साहिबगंज में दो माल गाड़ियां आपस में टकरायीं, 18 डिब्बे हुए बेपटरी

    July 3, 2025

    आज गढ़वा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे बाइपास फोरलेन सड़क का उद्घाटन

    July 3, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Jharkhand Mosnoon: दुमका के रास्ते मानसून ने झारखंड में ली एंट्री, अगले दो दिनों तक हो सकती है मुसलाधार बारिश
    Breaking News

    Jharkhand Mosnoon: दुमका के रास्ते मानसून ने झारखंड में ली एंट्री, अगले दो दिनों तक हो सकती है मुसलाधार बारिश

    AdminBy AdminJune 19, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    jharkhand monsoon
    jharkhand monsoon
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand Mosnoon: झारखंड में दक्षिण पश्चिम मानसून का सोमवार 19 जून को आगमन हो गया। मौसम विभाग के अनुसार इस बार दुमका के रास्ते मानसून झारखंड में मानूसन का आगमन हुआ। दुमका में मानूसन के आगमन के साथ ही गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ में भी दक्षिण पश्चिम मानसून का विस्तार हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में मॉनसून के पूरे राज्य में विस्तार हो जाने की संभावना है।

    अगले पांच दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। हालांकि 20 जून को पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जिले में कुछ स्थानों पर हीट वेव का भी असर देखने को मिल सकता है। इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, पाकुड़ और साहेबगंज में 21 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जबकि 22 जून को पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी। 23 जून तक रांची और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है।

    दुमका में सबसे अधिक 77.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड

    मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हुई। इस दौरान कुछ स्थानों पर हीट वेव का भी असर देखने को मिला। रविवार को दुमका में सबसे अधिक 77.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सबसे ज्यादा डालटनगंज में 44.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। राज्य के मसानजोर में 77.2 मिलीमीटर, महरो में 58.8, लोहरदगा में 31.5, जगरनाथपुर में 23, पाकुड़िया में 22.8 और खूंटी में 19.4 मिलीमीटर बारिश हुई। रांची में समेत अन्य जिलों में भी हल्की बारिश हुई।

    इसे भी पढें: झारखंड सरकार ट्रांसजेंडर को देगी पेंशन, ऐसे कर सकते हैं APPLY

    jharkhand monsoon jharkhand monsoon entry jharkhand weather ranchi weather
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के यात्रियों के लिए IRCTC शुरू करने जा रहा है गौरव पर्यटन ट्रेन, यात्रियों को घुमाएगी धार्मिक स्थल

    July 3, 2025

    साहिबगंज में दो माल गाड़ियां आपस में टकरायीं, 18 डिब्बे हुए बेपटरी

    July 3, 2025

    आज गढ़वा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे बाइपास फोरलेन सड़क का उद्घाटन

    July 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के यात्रियों के लिए IRCTC शुरू करने जा रहा है गौरव पर्यटन ट्रेन, यात्रियों को घुमाएगी धार्मिक स्थल
    • साहिबगंज में दो माल गाड़ियां आपस में टकरायीं, 18 डिब्बे हुए बेपटरी
    • आज गढ़वा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे बाइपास फोरलेन सड़क का उद्घाटन
    • रांची के दलादली इलाके में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल
    • चाईबासा में IED ब्लास्ट, चपेट में आया एक हाथी गंभीर रूप से घायल
    • रांचीवासियों को आज मिलेगी रातू रोड फ्लाईओवर की सौगात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.