Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»हज़ारीबाग में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर सुमो वाहन कुएं में गिरा, एक बच्ची सहित 6 की मौत
    झारखण्ड

    हज़ारीबाग में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर सुमो वाहन कुएं में गिरा, एक बच्ची सहित 6 की मौत

    AdminBy AdminJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    हजारीबाग: हज़ारीबाग जिले के पदमा ओपी अंतर्गत रोमी गांव के पास दर्दनाक हादसे में एक बच्ची सहित छह लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा बिहार से हजारीबाग मंडईखुर्द गांव वापस लौट रही एक टाटा सुमो विक्टा गाड़ी (संख्या- जेएच 02 टी- 6130) एक बुलेट बाइक को धक्का मारते हुए एनएच-33 के किनारे करीब 20 फीट की दूरी पर स्थित एक कुएं में जा गिरी। जिसमें 6 की मौत की पुष्टि हुई है।

    मृतकों के शवों को काफी मशक्कत बाद स्थानीय प्रशासन एवं एनएचआई के टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कुआं से बाहर निकाला। क्रेन के माध्यम से वाहन निकाला गया। साथ ही शवों को निकालने में क्रेन का सहारा लिया गया। कुआं से निकाला गया सभी 6 शवों के पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

    बताया जा रहा है कि बुलेट को  बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर टाटा सुमो गाड़ी कुआं का रेलिंग व जाली को तोड़ते हुए सीधा कुआं में समा गया। उक्त गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे। जिसमें कुआं से 3 लोगों को जिंदा निकाला गया उसके बाद तीनों को घायल हालात में त्वरित रूप से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में बुलेट पर सवार पदमा सूर्यपुरा के मुखिया सीताराम मेहता भी घायल हो गए, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया।

    उक्त घटना मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे की है। इधर सूचना मिलते ही बरही अनुमंडल के एसडीओ पूनम कुजूर व एसडीपीओ नाजिर अख्तर, अंचल के पुलिस निरीक्षक जगलाल मुंडा, पदमा के सीओ मुजाहिद अंसारी सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी, एनएचएआई की टीम पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए। शवों को निकालने में एनएचएआई के सिकंदर कुमार और कई स्थानीय ग्रामीणों की अहम योगदान रही।

    6 people died accident news current news hazaribhag news jharkhand news updates ranchi news updates
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
    • झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट
    • हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    • झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.