झारखंड के 24 पुलिस पदाधिकारियों को आईपीएस में प्रोन्नति मिली है ,अब सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस कहलाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वहीं कौन-कौन डीएसपी से आईपीएस बने हैं, उसकी लिस्ट भी जारी कर दी है। डीएसपी से आईपीएस बने 24 अधिकारियों में छह को 2017 बैच, 12को 2019 बैच और छह को 2020 बैच दिया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जो सूची जारी की गयी है उसमें दो नाम ऐसे हैं जिन्होंने खेल में अपनी प्रतिभा दिखा कर सिपाही से आईपीएस तक का सफर तय किया है। सरोजिनी लकड़ा उनमे से एक है। सरोजिनी लकड़ा वक्त खेल विभाग की निदेशक हैं।
6 आईपीएस को मिला 2017 बैच
- सरोजनी लकड़ा
- एमेल्डा एक्का
- सादिक अनवर रिजवी
- अरविंद कुमार सिंह
- विकास कुमार पांडेय
- विजय आशीष कुजुर
12 आईपीएस को मिला 2019 बैच
- दीपक कुमार शर्मा
- राजकुमार मेहता
- शंभू कुमार सिंह
- अजय कुमार सिन्हा
- अनुदीप सिंह
- पूज्य प्रकाश
- सहदेव साव
- अमित कुमार सिंह
- अजीत कुमार
- मुकेश कुमार
- दीपक कुमार पांडे
- अनिमेष नैथानी
6 आईपीएस को मिला 2020 बैच
- अजय कुमार 1
- आरिफ एकराम
- डॉ विमल कुमार
- मनीष टोप्पो
- कैलाश करमाली
- पीतांबर सिंह खेरवार

