Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार

    March 11, 2026

    झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित

    March 11, 2026

    झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»रांची पुलिस ने चरस के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
    Breaking News

    रांची पुलिस ने चरस के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

    AdminBy AdminAugust 9, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Ranchi : पुलिस ने 200 ग्राम चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में पहाड़ी मंदिर के पीछे मैदान से इन अपराधियों को पकड़ा गया है. गिरफ्तार तस्करों में रातू रोड इंद्रपुरी रोड नंबर 1 का रहने वाला मदन कुमार उर्फ सोनु, आर्यपुरी का सिंटू जायसवाल और हरमू रोड के गाड़ीखाना निवासी सरताज शाह शामिल हैं. इनके पास से चरस के अलावा दो पिस्टल बरामद हुई है. बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी किशोर कौशल ने यह जानकारी दी.

    दिल्ली से चरस लेकर आये थे रांची

    एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली से दो अपराधी ट्रेन से चरस लेकर आ रहे हैं. कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम को सूचना मिली कि तस्कर पहाड़ी मंदिर के पीछे मैदान में हैं. छापामारी दल द्वारा पहाड़ी मंदिर के पीछे मैदान के पास से दो संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया. दोनों की तलाशी ली गयी तो उनके पास से प्लास्टिक में बांधा हुआ चरस मिला.

    चरस लाने फ्लाइट से जाते थे दिल्ली

    पूछताछ के दौरान पकड़े गये दोनों तस्कर ने बताया कि वे चरस लाने के लिए फ्लाइट से जाते हैं. वापसी में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से आते हैं. इसके बाद रांची के विभिन्न क्षेत्रों में चरस की बिक्री करते है. दोनों तीन माह पूर्व पार्षद ओम प्रकाश मंडल पर मारपीट और फायरिंग के मामले में शामिल थे. कोर्ट में आत्मसर्मपण के बाद दोनों जेल चले गये थे. जून में जमानत पर जेल से बाहर निकले थे. उस घटना में प्रयुक्त पिस्टल अभी भी उनके पास है.

    सोनू व सरताज के घर से पिस्टल बरामद

    पूछताछ के बाद मदन कुमार उर्फ सोनू के घर से एक पिस्टल बरामद हुई. सिंटू जायसवाल के घर से एक जिंदा गोली मिली. अपराधियों ने बताया कि इस घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल सरताज के पास है. पुलिस की टीम ने सरताज के घर पर छापामारी कर उसके घर से एक पिस्टल बरामद किया. सरताज को भी हिरासत में लिया गया. तीनों ने पूछताछ में बताया कि पार्षद ओम प्रकाश मंडल के घर पर फायरिंग के बाद उन्होंने ये हथियार अपने घर में छिपा लिया था.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार

    March 11, 2026

    झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित

    March 11, 2026

    झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    • JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई
    • झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
    • दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.