Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा नेता बबलू यादव पर जानलेवा हमला, दो गोलियां लगने से गंभीर — CCTV में कैद पूरी वारदात

    October 24, 2025

    सुखदेव नगर में थाने के बाहर हंगामा: पांच गिरफ्तारियों के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

    October 24, 2025

    झारखंड के कई जिलों में छठ पूजा पर बारिश का अलर्ट

    October 24, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में डुमरी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार करने पर हुआ विचार विमर्श
    Breaking News

    हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में डुमरी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार करने पर हुआ विचार विमर्श

    AdminBy AdminAugust 12, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    12 अगस्त 2023 को I.N.D.I.A. (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलाइंस ) की बैठक झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष -सह- मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

    उक्त बैठक में आसन्न डुमरी विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार करने पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

    हर बूथ को मजबूत करें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 5 सितंबर को वोट डाले जाएंगे । इस उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा से मंत्री बेबी देवी प्रत्याशी होंगी। उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए आई .एन. डी. आई . ए. में शामिल और हमारे सहयोगी बूथ स्तर तक सघन जनसंपर्क अभियान चलाने में जुट जाएं। बूथों पर अपनी मजबूत उपस्थिति से हम अपने प्रत्याशी की जीत को और भी पक्की करेंगे।

    सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएं

    झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष- सह -मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की उपलब्धियों और डुमरी विधानसभा क्षेत्र में दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो जी के द्वारा किए गए कार्यों से जनता को अवगत कराएं। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें और विपक्ष की साजिशों से मतदाताओं को अवगत कराएं। डुमरी विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल कर विपक्ष को करारा जवाब देना है।

    • मौके पर मंत्री  आलमगीर आलम, मंत्री  हफीजुल हसन, लोकसभा सांसद  विजय हांसदा, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, श्री योगेंद्र प्रसाद महतो (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त) विधायक श्री सुदिव्य कुमार “सोनू”, शार्फ़राज़ अहमद, श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झा.मु.मो. केंद्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पाण्डेय, झा.मु.मो. के केंद्रीय महासचिव श्री सुप्रियो भट्टाचार्य, झामुमो केंद्रीय सचिव श्री अभिषेक प्रसाद “पिंटू”, कांग्रेस प्रदेश समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शहज़ादा अनवर, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव श्री यश सिन्हा, सी.पी.आई.(एम एल)के प्रदेश सचिव श्री जनार्दन प्रसाद, जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष श्री जलेश्वर महतो, राजद के प्रदेश महासचिव श्री घनश्याम चौधरी, कांग्रेस के गिरिडीह जिलाध्यक्ष श्री धनंजय सिंह, बोकारो जिलाध्यक्ष श्री उमेश गुप्ता, झा.मु.मो. के गिरिडीह जिलाध्यक्ष श्री संजय सिंह, बोकारो जिलाध्यक्ष श्री हीरा लाल मांझी, राजद के गिरिडीह जिलाध्यक्ष श्री नाथेश्वर ठाकुर, बोकारो जिलाध्यक्ष श्री बुद्ध नारायण यादव सहित झा.मु.मो., कांग्रेस, राजद, जदयू, सी.पी.आई. के कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा नेता बबलू यादव पर जानलेवा हमला, दो गोलियां लगने से गंभीर — CCTV में कैद पूरी वारदात

    October 24, 2025

    सुखदेव नगर में थाने के बाहर हंगामा: पांच गिरफ्तारियों के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

    October 24, 2025

    झारखंड के कई जिलों में छठ पूजा पर बारिश का अलर्ट

    October 24, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा नेता बबलू यादव पर जानलेवा हमला, दो गोलियां लगने से गंभीर — CCTV में कैद पूरी वारदात
    • सुखदेव नगर में थाने के बाहर हंगामा: पांच गिरफ्तारियों के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप
    • झारखंड के कई जिलों में छठ पूजा पर बारिश का अलर्ट
    • रांची में झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP-2) के जवान ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद की आशंका
    • चक्रधरपुर में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव: एक यात्री घायल, आरपीएफ जांच में जुटी
    • महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बनाया बिहार का CM फेस: मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे, NDA पर सियासी हमला तय
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.