Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार

    March 11, 2026

    झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित

    March 11, 2026

    झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»RANCHI NEWS: नेतरहाट घूमने जा रहे लोगों की कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल
    झारखण्ड

    RANCHI NEWS: नेतरहाट घूमने जा रहे लोगों की कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल

    AdminBy AdminSeptember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची से नेतरहाट घूमने जा रहे लोगों की एक कार शुक्रवार अहले सुबह कुड़ू थाना क्षेत्र के चीरी पतरा के समीप पलट गई. कार पलटने की घटना में एक जन की मौत हो गई. तीन लोग घायल हुए हैं. इनमें गंभीर रूप से घायल कार चालक को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है.

    बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के टीएन बनर्जी, जो पानीहाटी (दक्षिण 24 परगना) के रहने वाले थे. पलटुन दास (24 परगना जिले के शिवालया लेक गार्डेन, लक्ष्मणपुर, राजपुर, सोनारपुर) के निवासी, सदन सरकार ओडिशा के खुर्दा निवासी, सत्यजीत पात्रा बंगाल के चौधरीपाड़ा रोड निवासी और राहुल चक्रवर्ती कार से गुरुवार देर रात लगभग तीन बजे रांची से नेतरहाट जाने के लिए निकले थे. नेतरहाट जाने के क्रम में कुड़ू थाना क्षेत्र के कुड़ू -लोहरदगा मुख्य पथ पर अहले सुबह लगभग पांच बजे चीरी पतरा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई. इस घटना में एक युवक पलटुन दास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग कार के नीचे दब गए.

    घटना की सूचना कुड़ू पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची कुड़ू पुलिस ने ग्रामीणों को सहयोग से चारों को कार से निकाला और लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया. जांच के बाद पलटुन दास को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल कार चालक सदन सरकार को प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया है. दो घायलों सत्यजीत पात्रा और राहुल चक्रवर्ती का इलाज लोहरदगा में चल रहा है. बताया जाता है कि चारों लोग रांची के एक मॉल में काम करते हैं. एक कर्मी का तबादला दूसरी जगह हो गया था. तबादला हुए कर्मी ने ही नेतरहाट घूमने का प्लान बनाया था और अपने तीन साथियों को चलने के लिए तैयार किया था. देर रात तीन बजे कार से चारों नेतरहाट जा रहे थे. इसी बीच चीरी पतरा के समीप हादसा हो गया. पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार

    March 11, 2026

    झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित

    March 11, 2026

    झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    • JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई
    • झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
    • दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.