Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी

    March 23, 2026

    चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री

    March 23, 2026

    LPG संकट! 14.2KG सिलेंडर में अब सिर्फ 10KG गैस? जानिए क्या है पूरा मामला

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिलहाल जारी रहेगी भारी बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट
    झारखण्ड

    Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिलहाल जारी रहेगी भारी बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

    AdminBy AdminSeptember 23, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    jharkhand weather
    jharkhand weather
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून के एक्टिव रहने के कारण पिछले 24 घंटे में लगलग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी दर्ज की गई। मानसून पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होगी, लेकिन 25 सितंबर के बाद बारिश में कमी देखने को मिलेगी। वहीं पिछले दो-तीन दिनों के दौरान राज्य में हुई अच्छी बारिश के कारण भू जल स्तर में सुधार आने की उम्मीद है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और मानसून ट्रफ झारखंड के ऊपर से गुजरने के कारण राज्य भर के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है।

    सुन्दरपहाड़ी में 160.2 मिलीमीटर बारिश

    झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 160.2 मिलीमीटर बारिश सुन्दरपहाड़ी में हुई। जबकि देवघर में 135.6, साहेबगंज में 123.5, गोड्डा में 122.4, पाकड़टांड़ में 113.8, बोलबा में 109.8, महगामा में 106.4, मधुपुर में 106.2 हजारीबाग में 97, और सिमडेगा में 88.6 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं डुमरी में 68.5, बरही में 65, पोड़ैयााट में 60, नामकुम में 57.7, कोडरमा में 20., रांची में 10.9, गढ़वा में 10.2, खूंटी में 7, जमशेदपुर में 4.2, जामताड़ा में 3.2, और लेस्लीगंज में 3.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

    28 सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 28 सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। हालांकि 25 सितंबर से बारिश में थोड़ी कमी आएगी। इससे पहले 23 और 24 सितंबर के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। 23 सितंबरक ो राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। जबकि 24 सितंबर को भी कई स्थानों पर बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले शुक्रवार की देर रात दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज और देवघर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हुई। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों में इसे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

    बारिश की स्थिति में सुधार, पर अब भी सामान्य से 29 प्रतिशत कम

    झारखंड में पिछले एक सप्ताह के दौरान विभिन्न हिस्सों में हुई अच्छी बारिश से वर्षापात की स्थिति में सुधार हुई है। लेकिन अब भी मानसून अवधि 1 जून से 22 सितंबर तक सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि पिछले सप्ताह तक यह अनुपात 34 प्रतिशत कम था, लेकिन चार-पांच दिनों में हुई बारिश से स्थिति बेहतर हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक 688.6 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में 970 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड है। राज्य के 24 में से 7 जिलों में अब तक सामान्य बारिश हुई, जबकि 16 जिलों में सामान्य से कम और चतरा जिले में सामान्य से काफी कम बारिश हुई। रांची में भी अब तक सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

    इसे भी पढें: सीएम हेमंत ने HC में रिट दाखिल कर ED को दी चुनौती, अब क्या होगा ED का अगला कदम ?

    jharkhand weather
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी

    March 23, 2026

    चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री

    March 23, 2026

    LPG संकट! 14.2KG सिलेंडर में अब सिर्फ 10KG गैस? जानिए क्या है पूरा मामला

    March 23, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी
    • चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री
    • LPG संकट! 14.2KG सिलेंडर में अब सिर्फ 10KG गैस? जानिए क्या है पूरा मामला
    • BSEB इंटर रिजल्ट 2026 का काउंटडाउन शुरू, कुछ ही देर में जारी होगा परिणाम
    • न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर विमान-ट्रक टक्कर, कई घायल, सभी उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप
    • Koylanchal Samvad e-paper | 23rd March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.