Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में कांग्रेस नेता के छोटे भाई हेमंत साहू पर चलीं गोलियां, पारस अस्पताल में जोरदार हंगामा

    July 4, 2025

    पटना समेत देश के 9 हाईकोर्ट को मिलेंगे 15 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी, देखिए पूरी LIST

    July 4, 2025

    गया से दरभंगा जा रही SSB जवानों की बस में बड़ा हादसा टला, ड्राइवर की सूझबूझ से बचे 40 जवान

    July 4, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Nepal Earthquake: 6.4 की तीव्रता से कांपी धरती, नेपाल में आये जबरदस्त भूकंप का रांची में भी दिखा असर
    Breaking News

    Nepal Earthquake: 6.4 की तीव्रता से कांपी धरती, नेपाल में आये जबरदस्त भूकंप का रांची में भी दिखा असर

    AdminBy AdminNovember 4, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    nepal earthquake
    nepal earthquake
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Nepal Earthquake: नेपाल की धरती एक बार फिर भूकंप से दहल उठी। 6.4 की तीव्रता से आए भूकंप से नेपाल भारी तबाही मचायी है। नेपाल के जाजर कोट-रुकुम में ज्यादा तबाही मची है। इस तबाही में 132 लोगों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। भूकंप में सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं। भूकंप से मची इस तबाही का कारण यह है कि अधिकांश लोग उस वक्त अपने घरों में सो रहे थे। जिसके चलते उन्हें भूकंप आने पर घर से निकलने का कम वक्त मिला। अभी भी कई लोग इमारतों के मलबे के नीचे दब गए।

    नेपाल में भूकंप से दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचा है। देर रात करीब 11.30 बजे आए तेज झटकों ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पटना, झारखंड और बिहार तक में हिला दिया है। भूकंप के झटकों का खासा असर दिखा है। लोगों को जैसे अहसास हुआ लोग अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    पूरे झारखंड ने महसूस किया भूकंप का झटका

    नेपाल में आये भूकंप की धमक पूरे झारखंड में भी महसूस की गयी। शुक्रवार को रात करीब 11.30 बजे भूकंप के तेज झटकों से झारखंड के हर जिले में अफरा-तफरी मची। दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार समेत झारखंड में भूकंप के झटके महसूस किये गये। झारखंड की राजधानी रांची में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबह तक लोक भूकंप की जगह-जगह चर्चा करते नजर आये। जिस समय भूकंप आया उस समय लोग अपने घर में सो रहे थे। जब उनका बेड हिलने लगा तो लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। झारखंड से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक डॉ अभिषेक आनंद ने भूकंप होने की पुष्टि की है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में शुक्रवार रात 11 बजकर 34 मिनट और 11 बजकर 44 मिनट के करीब भूकंप आये।

    भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक नेपाल में रात 11 बजकर 32 मिनट पर 6.4 तीव्रता वाला भूकंप आया। नेपाल में आये भूकंप का असर पड़ोसी देशों चीन और खासकर उत्तरी भारत में महसूस किया गया।

    Nepal Earthquake
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में कांग्रेस नेता के छोटे भाई हेमंत साहू पर चलीं गोलियां, पारस अस्पताल में जोरदार हंगामा

    July 4, 2025

    पटना समेत देश के 9 हाईकोर्ट को मिलेंगे 15 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी, देखिए पूरी LIST

    July 4, 2025

    गया से दरभंगा जा रही SSB जवानों की बस में बड़ा हादसा टला, ड्राइवर की सूझबूझ से बचे 40 जवान

    July 4, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में कांग्रेस नेता के छोटे भाई हेमंत साहू पर चलीं गोलियां, पारस अस्पताल में जोरदार हंगामा
    • पटना समेत देश के 9 हाईकोर्ट को मिलेंगे 15 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी, देखिए पूरी LIST
    • गया से दरभंगा जा रही SSB जवानों की बस में बड़ा हादसा टला, ड्राइवर की सूझबूझ से बचे 40 जवान
    • ट्रंप का Big Beautiful Bill अब कानून बनने को तैयार, जानिये क्या है इसमें ख़ास
    • पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और बेटी अंबा प्रसाद के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर ED की रेड
    • अब Saving Account में मिनिमम बैलेंस की टेंशन खत्म, PNB के बाद अब एक और सरकारी बैंक ने दी गुड न्यूज, लोन भी सस्ता हुआ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.