Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान

    April 10, 2026

    राष्ट्रपति कोटे से हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में मनोनीत, खाली सीट भरी गई

    April 10, 2026

    रंगेहाथ पकड़े गए इंजीनियर! ACB की बड़ी कार्रवाई, लाखों की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    April 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»हाथ में जाम, पैरों में ट्रॉफी… मिचेल मार्श ने World Cup Trophy पर पैर रखकर खिंचवाई फोटो, भड़के फैंस
    Breaking News

    हाथ में जाम, पैरों में ट्रॉफी… मिचेल मार्श ने World Cup Trophy पर पैर रखकर खिंचवाई फोटो, भड़के फैंस

    AdminBy AdminNovember 20, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Mitchell Marsh with world Cup: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श को 19 नवंबर (रविवार) को अहमदाबाद में भारत पर छह विकेट की शानदार जीत के बाद प्रतिष्ठित विश्व कप ट्रॉफी का कथित तौर पर अपमान करते हुए देखा गया. सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर में इस वेस्ट ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को ट्रॉफी पर अपने पैर रखकर बैठे हुए देखा गया और क्रिकेट फैंस इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं. 2015 में भी ऑस्ट्रेलिया की विश्व चैंपियन टीम का हिस्सा रहे मार्श ने रविवार को 15 रन बनाने के बाद जसप्रीत बुमराह की गेंद पर केएल राहुल को कैच थमाया.

    Mitchell Marsh with world Cup
    Mitchell Marsh with world Cup

    हालांकि, जीत के बाद वह ड्रेसिंग रूम में ट्रॉफी पर पैर रखकर बैठे हुए देखे गए. इसकी खूब आलोचना हो रही है. फैंस ने इस व्यवहार को गलत बताया और कहा कि ट्रॉफी का कुछ तो सम्मान करें.

    मैच में क्या हुआ?
    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर मैच को जीत लिया. कंगारू टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 141 रन की मैज जिताऊ पारी खेली. मार्नश लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए. मिचेल मार्श 15, डेविड वॉर्नर सात, स्टीव स्मिथ चार रन बनाकर आउट हुए. ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद दो रन बनाए.

    ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व विजेता बना है. वहीं, भारत का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया. उसने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते, लेकिन 11वें मुकाबले में टीम पिछड़ गई. भारत को दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. पिछली बार 2003 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली टीम ने हराया था.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान

    April 10, 2026

    राष्ट्रपति कोटे से हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में मनोनीत, खाली सीट भरी गई

    April 10, 2026

    रंगेहाथ पकड़े गए इंजीनियर! ACB की बड़ी कार्रवाई, लाखों की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    April 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान
    • राष्ट्रपति कोटे से हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में मनोनीत, खाली सीट भरी गई
    • रंगेहाथ पकड़े गए इंजीनियर! ACB की बड़ी कार्रवाई, लाखों की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • रांची में धुर्वा सबस्टेशन गेट पर PLFI का लिफाफा और गोली मिलने से हड़कंप
    • झारखंड में 20 करोड़ की फर्जी निकासी पर बड़ा खुलासा! वित्त सचिव का सख्त आदेश, वेतन भुगतान से पहले अनिवार्य जांच
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th April | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.