Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुखदेव नगर में थाने के बाहर हंगामा: पांच गिरफ्तारियों के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

    October 24, 2025

    झारखंड के कई जिलों में छठ पूजा पर बारिश का अलर्ट

    October 24, 2025

    रांची में झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP-2) के जवान ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद की आशंका

    October 24, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»अबुआ आवास योजना के तहत झारखंड के 8 लाख परिवारों को मिलेगा 3 BHK घर, जानिए योजना के बारे में सबकुछ
    Breaking News

    अबुआ आवास योजना के तहत झारखंड के 8 लाख परिवारों को मिलेगा 3 BHK घर, जानिए योजना के बारे में सबकुछ

    AdminBy AdminNovember 25, 2023No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    hemant soren news, Abua Awas Yojana, अबुआ आवास योजना
    hemant soren news
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Abua Awas Yojana: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य के विभिन्न वर्ग के लोगों के कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं। हाल ही में 77 वें स्वतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य के सभी परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की है। जिसका नाम अबुआ आवास योजना है।

    झारखंड अबुआ आवास योजना के तहत राज्य के गरीब जरूरतमंद परिवारों को तीन कमरों वाला मकान उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि बिना किसी परेशानी के राज्य के नागरिक पक्का मकान प्राप्त कर अपना जीवन व्यतीत कर सकें। अगर आप भी झारखंड के निवासी है और Abua Awas Yojana का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप को यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य के विभिन्न वर्ग के लोगों के कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं। हाल ही में 77 वें स्वतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य के सभी परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की है। जिसका नाम अबुआ आवास योजना है। झारखंड अबुआ आवास योजना के तहत राज्य के गरीब जरूरतमंद परिवारों को तीन कमरों वाला मकान उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि बिना किसी परेशानी के राज्य के नागरिक पक्का मकान प्राप्त कर अपना जीवन व्यतीत कर सकें। अगर आप भी झारखंड के निवासी है और Abua Awas Yojana का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप को यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

    अबुआ आवास योजना के तहत 8 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा पक्का मकान

    राज्य के 8 लाख गरीब परिवारों को झारखंड सरकार ने दशहरा का बड़ा तोहफा देने का निर्णय लिया है। बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में राज्य के 8 लाख से अधिक करीब परिवारों को तीन कमरे का अबुआ आवास देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। किसी कारणवश केंद्र सरकार द्वारा झारखंड के इन गरीब परिवारों का आवास नहीं दिया गया था। लेकिन अब झारखंड सरकार इन 8 लाख गरीब परिवारों को अपने खर्चे पर आवास की सुविधा देगी।

    झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2026 तक 8 लाख घर बनवाए जाएंगे। इस योजना के तहत प्रथम चरण वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2 लाख आवास, 2024-25 में 3 लाख 50 हजार और 2025-26 में 2 लाख 50 हजार पक्के आवास का निर्माण किया जाएगा। यानी कुल मिलाकर झारखंड के 8 लाख गरीब परिवारों को तीन चरणों में आवास का निर्माण कर तीन कमरे का पक्का मकान दिया जाएगा। जिसके लिए इन तीनों चरणों में आवास निर्माण करने हेतु झारखंड सरकार द्वारा 16320 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

    झारखंड अबुआ आवास योजना 2023 के बारे में जानकारी

    योजना का नाम Jharkhand Abua Awas Yojana
    शुरू की गई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
    लाभार्थी राज्य के गरीब परिवार
    उद्देश्य गरीब परिवारों को रहने के लिए मकान बनवा कर देना
    बजट राशि 15,000 करोड़ रुपए
    राज्य झारखंड
    साल 2023
    आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
    आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

    Jharkhand Abua Awas Yojana का उद्देश्य

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा अबुआ आवास योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के ऐसे गरीब परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है या वह अपनी गरीबी के कारण पक्का मकान बनाने में असमर्थ है ऐसे लोगों को पीएम आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान नहीं मिल सका है। उन सभी लोगों को तीन कमरों वाला पक्का मकान प्रदान किया जाएगा। ताकि झारखंड को एक मजबूत राज्य बनाया जा सके और हर जरूरतमंद नागरिक को मकान, रोटी और वस्त्र की कमी को पूरा किया जा सके।

    झारखंड अबुआ आवास योजना के संचालन हेतु 15,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित

    अबुआ आवास योजना के संचालन हेतु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा राज्य के समस्त गरीब एवं निम्न वर्ग के परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा। जिसके लिए झारखंड सरकार ने इस योजना के संचालन हेतु 15,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। अर्थात इस योजना के लिए सरकार ने 15,000 की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। जिस पात्र लाभार्थियों को तीन कमरों का मकान प्रदान किया जा सकेगा। इस योजना को आगामी 2 साल की समय अवधि में पूरा किया जाएगा। ताकि जल्द से जल्द सभी जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान मिल सके।

    Abua Awas Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में अबुआ आवास योजना को शुरू करने की घोषणा की गई।
    • अबुआ आवास योजना का लाभ झारखंड राज्य के गरीब परिवारों को प्रदान किया जाएगा।
    • इस योजना के माध्यम से सभी जरूरतमंद परिवार को रहने के लिए पक्का मकान की व्यवस्था की जाएगी।
    • अबुआ आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 3 कमरों वाला मकान तैयार करके दिया जाएगा।
    • इस योजना के कार्यान्वयन के लिए झारखंड सरकार की ओर से 15,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
    • झारखंड सरकार द्वारा आगामी 2 साल के भीतर इस योजना को पूरा किया जाएगा यानी आगामी 2 साल में ही जरूरतमंद परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे।
    • अबुआ  आवास योजना को पूरे राज्य में संचालित किया जाएगा ताकि सभी लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके।
    • बिना किसी भेदभाव के सभी जाति वर्ग के लोगों को योजना का लाभ मिलेगा।

    अबुआ आवास योजना 2023 के लिए पात्रता

    • आवेदक को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
    • केवल जरूरतमंद गरीब पारिवारिक इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्र होंगे जिनके पास रहने के लिए मकान नहीं है।
    • जो लोग पीएम आवास योजना का लाभ ले चुके हैं उन्हें अबुआ आवास योजना का लाभ देने के लिए पात्र नहीं होंगे।

    आवश्यक दस्तावेज

    • आधार कार्ड
    • निवास प्रमाण पत्र
    • राशन कार्ड
    • आय प्रमाण पत्र
    • मोबाइल नंबर
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • बैंक खाता

    झारखंड अबुआ आवास योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

    अगर आप अबुआ आवास योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि फिलहाल अभी झारखंड सरकार द्वारा Abua Awas Yojana 2023 को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु सरकार द्वारा आवेदन से संबंधित कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है और ना ही आधिकारिक वेबसाइट को लांच किया गया है। जैसे ही सरकार द्वारा आवेदक से संबंधित जानकारी सार्वजनिक की जाएगी तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे ताकि आप इस योजना के तहत आसानी से आवेदन कर सके।

    अबुआ आवास योजना
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    सुखदेव नगर में थाने के बाहर हंगामा: पांच गिरफ्तारियों के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

    October 24, 2025

    झारखंड के कई जिलों में छठ पूजा पर बारिश का अलर्ट

    October 24, 2025

    रांची में झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP-2) के जवान ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद की आशंका

    October 24, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सुखदेव नगर में थाने के बाहर हंगामा: पांच गिरफ्तारियों के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप
    • झारखंड के कई जिलों में छठ पूजा पर बारिश का अलर्ट
    • रांची में झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP-2) के जवान ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद की आशंका
    • चक्रधरपुर में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव: एक यात्री घायल, आरपीएफ जांच में जुटी
    • महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बनाया बिहार का CM फेस: मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे, NDA पर सियासी हमला तय
    • झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 आईपीएस अधिकारियों की जल्द होगी पदोन्नति, एडीजी से लेकर एसपी तक बदले जाएंगे कई पद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.