Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दो दिवसीय देवघर दौरे पर पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

    December 5, 2025

    दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन: PM मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, आज होगी भारत-रूस सालाना समिट

    December 4, 2025

    JSSC CGL रिजल्ट-नियुक्ति पर लगी रोक हटी: सैकड़ों अभ्यर्थी CM आवास पहुँचे, हेमन्त सोरेन को जताया आभार — “निष्पक्ष जांच से मिला न्याय”

    December 4, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Jharkhand Archery: सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस की छात्रा माधवी ने महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट-2023 के लिए पहली खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग में जीता स्वर्ण पदक
    Breaking News

    Jharkhand Archery: सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस की छात्रा माधवी ने महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट-2023 के लिए पहली खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग में जीता स्वर्ण पदक

    AdminBy AdminDecember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    jharkhand archery, medha archery, medha jharkhand archer
    jharkhand archery
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand Archery: एचएस बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, साकची जमशेदपुर की छात्रा माधवी चौहान ने पश्चिम बंगाल के बोलपुर में 11 से 13 दिसंबर तक चले महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता 2023 के लिए पहली खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रौशन किया है। माधवी को पदक के अलावा 15,000 रुपये का कैश प्राइज भी मिला है। माधवी एचएस बालिका सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, साकची में बारहवीं की छात्रा है। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल की प्राचार्या मंजू सिन्हा ने बताया कि माधवी ना केवल तीरंदाजी में, बल्कि, पढ़ाई में भी तेज तर्रार है। फिलहाल माधवी तीरंदाजी के साथ साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में भी लगी हुई है। मंजू सिन्हा ने बताया कि माधवी ने दसवीं की मेट्रिक परीक्षा में भी तीरंदाजी करते हुए 97%अंक अर्जित किये थे। इस बार भी वह बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

    आदित्यपुर में रहने वाले माधवी चौहान के पिता राजनाथ चौहान पेशे से व्यवसायी है। वे आदित्यपुर में ही स्टेशनरी की दूकान चलाते है। उनकी माँ पार्वती गृहणी है। माधवी की इस कामयाबी पर उनके माता पिता भी आज गर्व महसूस कर रहे है। माधवी ने जेआरडी टाटा आर्चरी अकैडेमी से आर्चरी का प्रशिक्षण लिया है।

    अंतराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ले चुकी है भाग: माधवी ना केवल राष्ट्रिय प्रतिस्पर्धाओ में अपना लोहा मनवा रही है, बल्कि अंतराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। 1 से 9 जुलाई, 2023 तक आयरलैंड के लिमरिक में हुए युथ वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में भी माधवी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। यह युथ वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप का 17वा संस्करण था। भारत ने इस प्रतियोगिता में 11 पदक जीते थे। इनमे 6 स्वर्ण , एक सिल्वर, और 4 ब्रोंज मैडल थे। माधवी फिलहाल अपनी पढ़ाई के साथ साथ 28 से 30 दिसंबर तक पंजाब के पटियाला में होने वाली दूसरी खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग की तैयारियों में जुट गयी है।

    इसे भी पढें: झारखंड विधानसभा की सुरक्षा में लगाये गये 1000 सुरक्षाकर्मी, संसद की सुरक्षा में चूक के बाद लिया गया फैसला

    jharkhand archery medha archery medha archery jharkhand medha jharkhand archer
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    दो दिवसीय देवघर दौरे पर पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

    December 5, 2025

    दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन: PM मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, आज होगी भारत-रूस सालाना समिट

    December 4, 2025

    JSSC CGL रिजल्ट-नियुक्ति पर लगी रोक हटी: सैकड़ों अभ्यर्थी CM आवास पहुँचे, हेमन्त सोरेन को जताया आभार — “निष्पक्ष जांच से मिला न्याय”

    December 4, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दो दिवसीय देवघर दौरे पर पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
    • दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन: PM मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, आज होगी भारत-रूस सालाना समिट
    • JSSC CGL रिजल्ट-नियुक्ति पर लगी रोक हटी: सैकड़ों अभ्यर्थी CM आवास पहुँचे, हेमन्त सोरेन को जताया आभार — “निष्पक्ष जांच से मिला न्याय”
    • CGL विवाद पर राहत मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने CM आवास में मनाई खुशी
    • एसीबी की बड़ी कार्रवाई: शराब घोटाले में IAS अमित कुमार से पूछताछ
    • देवघर में नल-जल योजना पर 3 करोड़ खर्च, फिर भी 627 घरों तक नहीं पहुंचा पानी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.