Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Begusarai News: बिहार के बेगूसराय में शराब तस्करों ने दारोगा को गाड़ी से कुचला, सड़क किनारे खड़े होकर कर रहे थे चेकिंग
    Breaking News

    Begusarai News: बिहार के बेगूसराय में शराब तस्करों ने दारोगा को गाड़ी से कुचला, सड़क किनारे खड़े होकर कर रहे थे चेकिंग

    AdminBy AdminDecember 20, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    begusarai news
    begusarai news
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Begusarai News: बिहार के बेगूसराय में शराब तस्कर ने एक दारोगा और होमगार्ड जवान को कुचल दिया, जिससे दारोगा की मौत हो गई. वहीं एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. दरअसल, पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के लिए सड़क पर खड़ी थी. तभी तेज रफ़्तार ऑल्टो कार ने दारोगा को कुचला और फरार हो गया.
    इस घटना में दरोगा सड़क किनारे गिर गए और पत्थर से चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, होमगार्ड जवान जख्मी हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना गांव के निकट बुद्धि गंडक किनारे की है.
    जानकारी के मुताबिक, शहीद नावकोठी थाना में पुलिस को सूचना मिली की एक ऑल्टो कार से कोई शख्स शराब लेकर जा रहा है. जानकारी पर कार्रवाई करते हुए रात्रि गश्ती गाड़ी को भेजा गया. पुलिस ने रास्ते में गश्ती गाड़ी को छतौना बूढ़ी गंडक नदी पुल के पास रोका. वहां वाहनों की चेकिंग की जाने लगी. इस दौरान ऑल्टो कार वहां आई. जैसे ही पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो कार चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी. सामने एएसआई खामस चौधरी खड़े थे. कार ड्राइवर उन्हें कुचलने हुए आगे निकल गया. इससे एएसआई वहीं गिर गए. उनके सिर और पैर पर गंभीर चोट आई थी. जिस कारण उनकी वहीं मौत हो गई.
    वहीं, एक होमगार्ड जवान को भी इसमें चोट आई है. उनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शराब माफिया को पकड़ने के दौरान एएसआई खामस चौधरी शहीद हो गए हैं. सड़क पर ड्यूटी के दौरान ऑल्टो कार ने उन्हें ठोकर मार दी जिससे उनकी मौत हुई है. घटना के बाद बखरी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया है जो ऑल्टो कार चालक को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस ने ऑल्टो कार मलिक को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.
    इसे भी पढें: एक घंटे के लिए फ्लैट में लगा था ताला, 6 लाख के जेवर सहित 35 हजार नगद ले उड़े चोर
    begusarai latest news begusarai news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.