Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 04.07.2025 PDF

    July 4, 2025

    KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD 04.07.2025 PDF

    July 4, 2025

    झारखंड के यात्रियों के लिए IRCTC शुरू करने जा रहा है गौरव पर्यटन ट्रेन, यात्रियों को घुमाएगी धार्मिक स्थल

    July 3, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Ranchi Airport: रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार
    Breaking News

    Ranchi Airport: रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार

    AdminBy AdminDecember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    ranchi airport, birsa munda airport
    ranchi airport
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Ranchi Airport: रांची का भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय (Bhagwan Birsa Munda Airport International) उड़ानों के लिए तैयार है। वर्तमान में पांच विमानन कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसके अलावा हज के लिए यहां पिछले दस सालों से जेद्दा के लिए सीधी विमन सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। रांची एयरपोर्ट पर इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) लगाया जा चुका है, जिसकी मदद से कुहासे के बावजूद रात में भी विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ में परेशानी नहीं होगी।

    रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया टर्मिनल बिल्डिंग और एटीसी टावर संचालित हो रहा है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Union Ministry of Civil Aviation) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण भी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के डेवल्पमेंट और संचालन से संतुष्ट है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को लेकर विचार-विमर्श भी चल रहा है लेकिन एयरपोर्ट के आसपास के 72 ऊंचे इमारत अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्लानिंग में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

    बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) के आसपास 55 ऊंची इमारतों को रेड जोन में रखा गया है। ऊंचे भवन अंतरराष्ट्रीय उड़ान में हर्डल्स (बाधा) का काम कर रहे हैं। इन भवनों का निर्माण नक्शा स्वीकृत कराए बिना निर्धारित ऊंचाई से अधिक ऊंचा बनाया गया है। चिन्हित जिन भवनों के पास नक्शा नहीं है, ऐसे भवनों पर अवैध निर्माण का केस दर्ज करते हुए तोड़ने का आदेश दिया जा चुका है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को लेकर प्राधिकरण ने एयरपोर्ट के आसपास सर्वे कराया था, जिसमें पाया था कि 35 ऊंचे भवनों की वजह से उड़ान भरने और विमान के उतरने के दौरान दुर्घटना का खतरा हो सकता है। प्राधिकरण ने राज्य सरकार से कार्रवाई का आग्रह किया है।

    प्राधिकरण द्वारा चिन्हित ऊंचे भवनों को तोड़ा नहीं गया, तो बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा मिलने के बाद भी उड़ान शुरू करने में परेशानी होगी। प्राधिकरण ने रांची एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान को लेकर प्रपोजल भेजा था। उस प्रपोजल पर मंत्रालय ने विचार करने के बाद रांची एयरपोर्ट में कई बदलाव करने का निर्देश दिया है, जिसके बाद से पार्किंग, टर्मिनल बिल्डिंग, बोर्डिंग एरिया, इंटरनेशनल टर्मिनल बिल्डिंग आदि में बदलाव किए जा रहे हैं।

    बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को आईएसओ ईएमएस (एनवायर्नमेंट क्लीयरेंस सिस्टम) का प्रमाण पत्र मिल चुका है।भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने पर्यावरण प्रबंधन के लिए प्रमाण पत्र दिया था। इस प्रमाण पत्र के बाद ही रांची एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए प्रयास शुरू हुआ। रांची एयरपोर्ट को सुरक्षित और स्मूथ एयर ट्रैफिक सुविधा वाला बताया गया।

    रांची एयरपोर्ट से सप्ताह में 370 घरेलू उड़ाने संचालित हैं। हर महीने करीब 2 लाख 20 हजार यात्री उड़ान भर रहे हैं। यह पिछले साल की तुलना में करीब 45 हजार से अधिक है। रांची से वर्तमान में अहमदाबाद, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना और पुणे के लिए विमान सेवा उपलब्ध है। जल्द ही जेट एयरवेज की भी उड़न शुरू हो सकती है। प्रक्रिया अंतिम चरण में है। रांची से दरभंगा, बनारस, जयपुर, भोपाल, गोवा, देवघर और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए सीधी विमान सेवा के लिए डिमांड बढ़ रहे हैं।

    birsa munda airport ranchi airport
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD 04.07.2025 PDF

    July 4, 2025

    झारखंड के यात्रियों के लिए IRCTC शुरू करने जा रहा है गौरव पर्यटन ट्रेन, यात्रियों को घुमाएगी धार्मिक स्थल

    July 3, 2025

    साहिबगंज में दो माल गाड़ियां आपस में टकरायीं, 18 डिब्बे हुए बेपटरी

    July 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 04.07.2025 PDF
    • KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD 04.07.2025 PDF
    • झारखंड के यात्रियों के लिए IRCTC शुरू करने जा रहा है गौरव पर्यटन ट्रेन, यात्रियों को घुमाएगी धार्मिक स्थल
    • साहिबगंज में दो माल गाड़ियां आपस में टकरायीं, 18 डिब्बे हुए बेपटरी
    • आज गढ़वा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे बाइपास फोरलेन सड़क का उद्घाटन
    • रांची के दलादली इलाके में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.