Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड से यूपी में घुस आए 10 जंगली हाथी, मचा दिया है उत्पात

    July 8, 2025

    झारखंड के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 3 महीने का नमक और चीनी

    July 8, 2025

    जमशेदपुर में तीन बच्चों की मां के साथ हुआ दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला

    July 7, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Republic Day: Dumka में CM Hemant Soren ने फहराया तिरंगा झंडा, प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी बधाई
    Breaking News

    Republic Day: Dumka में CM Hemant Soren ने फहराया तिरंगा झंडा, प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी बधाई

    AdminBy AdminJanuary 26, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Dumka Republic Day: आज देश 75 वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह मना रहा है। वहीं, झारखंड के दुमका (Dumka) जिले के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  (Hemant Soren) ने तिरंगा झंडा फहराया और परेड को सलामी दी।

    koylanchalsamvad

    कई कार्यक्रमों का किया जा रहा है आयोजन
    सीएम हेमंत ने दुमका पुलिस लाइन मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में पहुंचे। सीएम हेमंत सोरेन ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होकर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

    koylanchalsamvad

    बता दें कि दुमका पुलिस लाइन में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। इस आयोजन में करीब 1 दर्जन सरकारी विभागों की झांकियां भी निकाली जा रही है। इससे पहले बीते गुरुवार को दुमका एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। वहीं, दुमका के अलावा राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मौके पर हेमंत सरकार के मंत्री इसमें शामिल होंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग के अनुसार ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, पाकुड़ में तिरंगा फहरायेंगे। वहीं, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव लोहरदगा, सत्यानंद भोक्ता-चतरा, चंपई सोरेन- सरायकेला खरसांवा, जोबा मांझी -पश्चिम सिंहभूम, बन्ना गुप्ता- पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, बादल पत्रलेख- गिरिडीह, मिथिलेश कुमार ठाकुर- गढ़वा, हफीजुल हसन- देवघर और बेबी देवी बोकारो में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगी।

    koylanchalsamvad

    देश ने कैसे मनाया था पहला Republic Day
    आज देश 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा है। देश में संविधान के लागू होने के बाद साल 1950 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने राजकीय समारोह में हिस्सा लिया था जहां उन्होंने परेड की सलामी ली थी। उन्हें उस वक्त सुबह के 10:30 बजे 31 तोपों की सलामी दी गई थी। इसके बाद दरबार हॉल में भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। पहले गणतंत्र दिवस पर आयोजित की गई परेड में नेवी, आर्मी, और एयरफोर्स के जवानों ने ऐसी धुन बजाई थी जिसे सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए थे। इस मौके पर लाखों भारतीय लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और देश के लोगों ने गुलामी के कालों दिनों को भूलकर नए भारत की इबारत लिखने का प्रण लिया था जहां सबके लिए बराबरी और सम्मान जैसे मूल तत्वों को अपनाने का फैसला लिया गया था।

    hemant soren Republic Day Republic Day Republic Day hemant soren
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड से यूपी में घुस आए 10 जंगली हाथी, मचा दिया है उत्पात

    July 8, 2025

    झारखंड के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 3 महीने का नमक और चीनी

    July 8, 2025

    जमशेदपुर में तीन बच्चों की मां के साथ हुआ दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला

    July 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड से यूपी में घुस आए 10 जंगली हाथी, मचा दिया है उत्पात
    • झारखंड के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 3 महीने का नमक और चीनी
    • जमशेदपुर में तीन बच्चों की मां के साथ हुआ दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला
    • सरकारी दफ्तर में बैठकर सिगरेट पी रहे थे सरकारी बाबू, सीएम हेमंत सोरेन ने तुरंत निकाल दी हेकड़ी, कार्रवाई का दिया आदेश
    • हिमाचल में तबाही ! 17 दिनों में 19 बार फटे बादल, अबतक 82 लोगों की मौत
    • MS Dhoni Birthday: धोनी के नाम दर्ज हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 बड़े रिकॉर्ड, जिनका टूटना है असंभव
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.