Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»चम्पाई सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 16 फरवरी को
    Breaking News

    चम्पाई सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 16 फरवरी को

    AdminBy AdminFebruary 7, 2024Updated:February 7, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    champai soren news
    champai soren news
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड की चम्पाई सोरेन सरकार 16 फरवरी को मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। 2 फरवरी को चम्पाई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया था। उनके साथ कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम और राजद विधायक सत्यानन्द भोक्ता ने मंत्रिपद की शपथ ली थी। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि 7 फरवरी तक मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जायेगा।

    खबरों के अनुसार बुधवार यानी 7 फरवरी को यह लगभग तय हो गया है कि मंत्रिमंडल में कौन-कौन से विधायक शामिल होंगे। राजद के सत्यानन्द भोक्ता के बाद झामुमो के मंत्रियों के नाम तय हो चुके हैं, कांग्रेस के मंत्रियों के नाम भी शाम अथवा रात तक तय हो जायेंगे। गुरुवार को सभी मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण राजभवन के बिरसा मंडप में होगा। चम्पाई मंत्रिमंडल ने कुछ नये चेहरों के शामिल किये जाने की उम्मीद है।

    शिबू-हेमंत की सहमति से जेएमएम कोटा होगा तय

    हेमंत सोरेन के त्यागपत्र देने के बाद चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को सीएम पद की शपथ ली। चंपई सोरेन के साथ मंत्री के रूप में कांग्रेस के आलमगीर आलम और आरजेडी के सत्यानंद भोक्ता ने भी शपथ ली। संवैधानिक प्रावधान के अनुसार झारखंड में सीएम के अलावा कुल 11 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस तरह से अभी नौ मंत्रियों के लिए जगह है। मंत्री बनने को लेकर सभी जहां कांग्रेस विधायकों में बेचैनी साफ नजर आ रही हैं। पार्टी के कई विधायकों ने तो खुलकर मंत्री पद की दावेदारी कर दी है। वहीं सत्ताधारी जेएमएम के अंदर भी मंत्री पद को लेकर विधायकों की ओर से विभिन्न माध्यमों से सीएम चंपई सोरेन, जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के सामने दावेदारी पेश की जा रही है।

    हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन और भाभी सीता सोरेन दौड़ में

    मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के लिए कैबिनेट विस्तार में सबसे बड़ी चुनौती जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन के परिवार के दो सदस्यों को लेकर हैं। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन दुमका के विधायक हैं, वहीं उनकी भाभी सीता सोरेन जामा की विधायक हैं। बसंत सोरेन पहली बार वर्ष 2020 में दुमका उपचुनाव में विजयी होकर विधानसभा पहुंचे हैं, वहीं उनकी बड़ी भाभी सीता सोरेन जामा से तीसरी बार चुन कर आईं हैं। ऐसे में सीता सोरेन की दावेदारी का मजबूत आधार है। लेकिन जिस तरह से सीता सोरेन ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का नाम सीएम पद की आने पर विरोध किया था, उसके कारण जेएमएम परिवार के अंदर एक तबका उनसे नाराज हैं। वहीं बसंत सोरेन ने जिस तरह से संकट की घड़ी में अपने बड़े भाई का साथ दिया, उसके कारण वे मंत्री पद की दौड़ में आगे चल रहे हैं। हालांकि जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन अपने बड़े बेटे दिवंगत दुर्गा सोरेन के परिवार के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने देंगे। ऐसा दावा खुद सीता सोरेन ने करते हुए कहा कि उन्हें गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त हैं। लेकिन इन सबके बावजूद बसंत सोरेन को कैबिनेट में स्थान मिलना तय बताया जा रहा है।

    इसे भी पढें: चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद, तीन घायल

    Champai Soren
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.