Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

    February 14, 2026

    Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन

    February 14, 2026

    हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप

    February 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»Floor Test में नीतीश पास, 129 मतों से जीता सदन का ‘विश्वास’, राजद का वॉकआउट
    बिहार

    Floor Test में नीतीश पास, 129 मतों से जीता सदन का ‘विश्वास’, राजद का वॉकआउट

    AdminBy AdminFebruary 12, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    bihar floor test
    bihar floor test
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Bihar Floor Test: पिछले कई दिनों से चल रही तमाम राजनीतिक अटकलबाजियों को दरकिनार करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में सदन का ‘विश्वास’ जीत लिया है। विश्वास मत पर चर्चा और सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोप के बीच और राजद के वाकआउट करने के बाद ध्वनिमत से नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। राजद के वाकआउट करने के कारण विपक्ष में शून्य मत पड़े जबकि सत्ता पक्ष में 129 मत पड़े।  विश्वास मत पर चर्चा में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप किये गये। बिहार में एनडीए की सरकार बनने और नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद से ही शह और मात का खेल शुरू हो गया। केन्द्र सरकार की भी बिहार विधानसभा के फ्लोर टेस्ट पर नजर थी। रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बहुमत परीक्षण से पहले अपने विधायकों को वर्चुअली संबोधित किया।

    बता दें कि बिहार की 243 सदस्यों की विधानसभा में नई सरकार को बहुमत साबित करने के लिए 122 विधायकों की जरूरत थी। प्रत्यक्ष रूप से नीतीश सरकार के समर्थन में कुल 128 विधायक थे, लेकिन बिहार की राजनीति के कारण कई आशंकाएं भी बनी हुई थी। बता दें कि एनडीए सरकार में भाजपा के 78, जनता दल यूनाइटेड  के 45 और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के 4 और 1 निर्दलीय विधायक शामिल हैं। दूसरी ओर विपक्ष में RJD के 79 विधायक, कांग्रेस के 19 और कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (CPM) के 16 और AIMIM के एक विधायक हैं।

    सत्ता पक्ष ही नहीं, विपक्ष में भी विधायकों के टूट की आशंकाएं बनी हुई थी। सोमवार को फ्लोर टेस्ट में भी यह साथ दिखा। क्योंकि दोनों पक्षों से कुल मिलाकर 7 विधायक गायब थे। इतना ही नहीं, शनिवार को मंत्री विजय चौधरी के आवास पर JDU विधायकों के रात्रिभोज के कार्यक्रम में 45 में 39 विधायक ही पहुंचे थे। 6 विधायकों की अनुपस्थिति के कारण नहीं बताया है।

    स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास

    बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को हटाये जाने का प्रस्ताव सदन में पारित किया गया जिस पर हुई वोटिंग में सत्ता पक्ष में 125 मत बड़े और विपक्ष में 112 वोट। अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के हटाये जाने का अविश्वास प्रस्ताव सदन में नन्द किशोर यादव ने पेश किया था। इसके बाद उपाध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया।

    इसे भी पढें: धनबाद में JMM नेता अमितेश सहाय के ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    bihar floor test
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

    February 14, 2026

    Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन

    February 14, 2026

    हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस
    • Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन
    • हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप
    • दिन में गर्मी, रात में ठंड, झारखंड के बदलते मौसम से लोग बेहाल
    • रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक
    • NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.