Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

    February 14, 2026

    Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन

    February 14, 2026

    हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप

    February 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»28 फरवरी को CUJ का तीसरा दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा मेडल
    Breaking News

    28 फरवरी को CUJ का तीसरा दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा मेडल

    AdminBy AdminFebruary 27, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ ) का तीसरा दीक्षांत समारोह 28 फरवरी 2024 को होगा. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी. कुलपति प्रोफेसर क्षिति भूषण दास के मुताबिक  दीक्षांत समारोह की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी हैं. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दीक्षांत समारोह कार्यक्रम (CUJ ) में एक घंटा तक रुकेंगी. वहीं झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी विशिष्ट अतिथि होंगे जबकि कुलाधिपति प्रो.जयप्रकाश लाल दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे.

    दिए जाएंगे तीन चांसलर मेडल

    इस दीक्षांत समारोह में (CUJ ) वर्ष 2021 और 2022 में उत्तीर्ण कुल 1539 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी. इनमें से 917 ने दीक्षांत समारोह के लिए रजिस्ट्रेशन  कराया है, जिन्हें समारोह के दौरान डिग्री प्रदान की जाएगी. समारोह में राष्ट्रपति 03 चांसलर मेडल,67 गोल्ड मेडल और 35 पीएचडी डिग्री प्रदान करेंगी.

    समारोह में शामिल होने के लिए ड्रेस कोड

    दीक्षांत समारोह (CUJ )में शामिल होने के लिए ड्रेस कोड को अनिवार्य किया गया है. भारतीय परिधान को प्राथमिकता देते हुए विश्वविद्यालय ने ड्रेस कोड का निर्धारण किया गया है. परीक्षा नियंत्रक के द्वारा जारी पत्र के अंतर्गत प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले में छात्राओं को सफ़ेद सलवार-सूट एवं छात्रों के लिए सफ़ेद कुरता-पायजामा पहनकर आना निर्धारित किया गया है. वहीं, एकेडेमिक कौंसिल एवं एग्जीक्यूटिव कौंसिल के सदस्यों के पुरुष सदस्यों के लिए क्रीम रंग का कुरता एवं सफ़ेद रंग का पायजामा तथा महिला सदस्यों के लिए क्रीम रंग की साड़ी को ड्रेस के तौर पर अनिवार्य किया गया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

    February 14, 2026

    Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन

    February 14, 2026

    हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस
    • Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन
    • हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप
    • दिन में गर्मी, रात में ठंड, झारखंड के बदलते मौसम से लोग बेहाल
    • रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक
    • NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.