Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»मुंगेर में शराबी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, आरोपी को पुलिस के चंगुल से भगाया, कई सिपाही घायल
    बिहार

    मुंगेर में शराबी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, आरोपी को पुलिस के चंगुल से भगाया, कई सिपाही घायल

    AdminBy AdminMarch 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मुंगेर वासुदेवपुर थाना की गश्ती टीम पर चंडीस्थान साहनी टोला के ग्रामीणों ने हमला कर शराब के नशे में पकड़ाए आरोपी को जबरन छुड़ा कर भगा दिया. इस दौरान ग्रामीणों द्वारा हुए पत्थरबाजी में जहां वासुदेवपुर थाना का गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं गश्ती में शामिल वासुदेवपुर थाना के पीटीसी अनिल सिंह, पीटीसी सुनील कुमार सहित 05 पुलिस जवान आंशिक रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस को वापस लौटना पड़ा. बाद में घायल पांचों पुलिस जवानों को देर रात सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. इस मामले में घायल पीटीसी जवान अनिल सिंह के बयान पर वासुदेवपुर थाना में पुलिस पर हमला करने, पुलिस अभिरक्षा से आरोपी को जबरन छूड़ा ले जाने तथा सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 13 नामजद सहित 12-13 अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 02 नामजद अभियुक्त विक्की साहनी और अमन साहनी को गिरफ्तार कर लिया है.

    जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात्रि करीब 11.30 बजे वासुदेवपुर थाना को चंडीस्थान साहनी टोला के समीप शराब पीकर हंगामा किए जाने की सूचना मिली. इसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर वासुदेवपुर थाना की गश्ती टीम साहनी टोला पहुंची. जहां जितेन्द्र उर्फ लोलो साहनी शराब पीकर हंगामा करते पाया गया. ब्रेथ एनेलाइजर से जांच में शराब की पुष्टि होने पर जब पुलिस उसे अभिरक्षा में लेकर थाना लाने लगी तभी करीब 20-25 की संख्या में ग्रामीण जिसमें महिलाएं अधिक थी एकत्रित हो गई. और पुलिस पर हमला करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी. पत्थरबाजी की घटना के बीच पुलिस अभिरक्षा में पकड़ाए आरोपी जितेन्द्र उर्फ लोलो को भीड़ ने पुलिस से छुड़ाकर भगा दिया. पत्थरबाजी की घटना में वासुदेवपुर थाना के पीटीसी अनिल सिंह, पीटीसी सुनील कुमार सहित गश्ती में शामिल 03 अन्य पुलिस जवान पत्थर लगने से आंशिक रूप से घायल हो गए. जबकि पत्थर लगने से पुलिस गश्ती वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद ग्रामीणों का उग्र रूप देख पुलिस वहां से वापस लौट गई. बाद में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले में सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि घायल पीटीसी अनिल सिंह के बयान पर जितेन्द्र उर्फ लोलो साहनी, विक्की साहनी, अमन साहनी सहित 13 नामजद और 12-13 अज्ञात लोगों े विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने 02 नामजद क्रमश: विक्की साहनी और अमन साहनी को गिरफ्तार कर लिया है. शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.