Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, भारतीय मिसाइलों ने दुनिया को दिखाई ताकत

    January 26, 2026

    Republic Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया, गणतंत्र दिवस परेड शुरू

    January 26, 2026

    Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा

    January 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा एनकाउंटर, मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर
    Breaking News

    छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा एनकाउंटर, मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर

    AdminBy AdminApril 3, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Chhattisgarh Naxal News: बीजापुर के घने जंगलों में छत्तीसगढ़ की अब तक की सबसे बड़ी नक्सल मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने जबरदस्त सफलता हासिल करते हुए 15 माओवादियों को मार गिराने का दावा किया है। दस शव बरामद हो चुके है। आईजी बस्तर सुंदरराज पी. का दावा है कि, इस मुठभेड़ में भारी संख्या में नक्सली घायल भी हुए है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, दोनों तरफ की फायरिंग में करीब-करीब 60-70 नक्सली बुरी तरह से जख्मी हो गए। यह पूरा मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

    बस्तर आईजी सुंदराराज ने बताया कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि नक्सली लीडर पापा राव बीजापुर के सेंड्रा इलाके में मौजूद है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान उनका सामना नक्सलियों की बड़ी टीम से हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग (Naxal) होने लगी। फायरिंग का मुहंतोड़ जवाब देते हुए जवानों ने नक्सलियों को खदेड़ दिया।

    सर्च ऑपरेशन में डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा बस्तर फाइटर्स, बस्तरिया बटालियन और सीएएफ के जवानों की संयुक्त टीम भी शामिल थी। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। साथ ही नक्सलियों के शवों को बीजापुर मुख्यालय लाने की तैयारी की जा रही है। सबसे अच्छी बात यह रही कि इस मुठभेड़ में जवानों की तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ है।

    मुठभेड़ मंगलवार 2 अप्रैल को सुबह शुरू हुई। करीब 45 से 50 मिनट तक फायरिंग चली। फायरिंग का जवाब देते हुए जवानों ने दोपहर तक 4 नक्सलियों को ढेर किया था। शाम होते-होते सुरक्षा बलों ने 15 नक्सलियों को ढ़ेर कर दिया और भारी संख्या में भाग रहे माओवादियों को घायल कर दिया।

    छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में शांतिपूर्ण मतदान के लिए लोकसभा क्षेत्र के सभी नक्सल प्रभावित इलाकों में जवानों को तैनात किया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में भी (Chhattisgarh naxalims and Maoism) लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है जिसके चलते आज साल की सबसे बड़ी सफलता मिली है।

    बीते कुछ दिनों से नक्सलियों का आतंक बढ़ गया है। आए दिन यहां मुठभेड़ हो रही है। जिसके चलते जवानों ने पिछले एक हफ्ते के अंदर कुल 17 नक्सलियों को ढेर किया है। जिसमें 16 नक्सली बीजापुर और एक (Encounter in Bijapur today) सुकमा में मारा गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, भारतीय मिसाइलों ने दुनिया को दिखाई ताकत

    January 26, 2026

    Republic Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया, गणतंत्र दिवस परेड शुरू

    January 26, 2026

    Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा

    January 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, भारतीय मिसाइलों ने दुनिया को दिखाई ताकत
    • Republic Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया, गणतंत्र दिवस परेड शुरू
    • Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा
    • Republic Day Special: कर्तव्य पथ पर पहली बार ‘बैटल ऐरे फॉर्मेट’, सीमा पर हाई अलर्ट
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th Jan | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th Jan | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.