Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, भारतीय मिसाइलों ने दुनिया को दिखाई ताकत

    January 26, 2026

    Republic Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया, गणतंत्र दिवस परेड शुरू

    January 26, 2026

    Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा

    January 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Vasant Navratri: भक्तिभाव से समर्पित होने पर स्कंदमाता देती हैं तत्काल फल
    Breaking News

    Vasant Navratri: भक्तिभाव से समर्पित होने पर स्कंदमाता देती हैं तत्काल फल

    AdminBy AdminApril 13, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Skandmata
    Skandmata
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पंचम स्कंदमाता

    सिंहसनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।

    शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी॥

    वासंतिक नवरात्रि में पांचवने दिन स्कंदमाता की पूजा-अर्चना होती है। स्कंदमाता सम्पूर्ण जगत की भलाई व देवताओं के कल्याण हेतु प्रकट हुई हैं। वह संसार के प्राणियों के लालन-पालन हेतु उसी प्रकार सक्रिय रहती हैं। मां भक्तों पर वात्सल्य को बरसाने हेतु तत्पर रहती हैं। उसके दु:खों को भगाने का यथा प्रयास करती हैं। यदि व्यक्ति भक्ति से इनके प्रति समर्पित हो जाए तो तत्काल फल को देने वाली होती हैं। छान्दोग्यश्रृति के अनुसार भगवती की शक्ति से उत्पन्न हुए सनत्कुमार का नाम स्कन्द है। उनकी माता होने से वे स्कन्दमाता कहलाती है। यह देव सेना के सेनापति भगवान स्कन्द की माता है। इन्होंने दायीं तरफ की नीचेवाली भुजा से भगवान स्कन्द को गोद लिया हुआ है। यह पद्म, पुष्प, वरमुद्रा से युक्त हैं इनका वाहन सिंह है जो पराक्रम वीरता का प्रतीक है। यह माता भक्तों को अभीष्ट फल देने वाली हैं।

    स्कन्दमाता भक्तों के कल्याण हेतु अति तेजस्वी रूप में दिखाई देती है। जिनका दर्शन अति कल्याण प्रद है जो धन, धान्य व संतान को देने वाला है। यद्यपि माता के चरित्र व कथानक का बड़ा ही सुन्दर वर्णन दुर्गासप्तशती में मिलता है। यह माता सभी प्राणियों की पीड़ा को हरने वाली है। सब मे व्याप्त रहने वाली है। इनकी कृपा से सम्पूर्ण अभीष्ट वस्तुओं की प्राप्ति होती है। मां ही संसार को उत्पन्न करने वाली उन पर वात्सल्य वरसाने वाली है। चाहे कितनी ही कठिन स्थिति हो पर यह संसार का कल्याण करना नही भूलती है। अर्थात् आप ही सदा अभय प्रदान करने वाली है, आप जिन पर प्रसन्न रहती है, वे ही देश मे सम्मानित हैं, उन्हीं को धन और यश की प्राप्ति होती है, उन्हीं का धर्म कभी शिथिल नहीं होता तथा वे ही अपने हृष्ट-पुष्ट स्त्री पुत्र और भृत्यों के साथ धन्य माने जाते हैं। देवी आपकी कृपा से ही पुण्यात्मा पुरूष प्रतिदिन अत्यन्त श्रद्धापूर्वक सदा सब प्रकार के धमार्नुकूल कर्म करता है और स्वर्ग लोग मे जाता है, इसलिए आप तीनों लोकों में निश्यच ही मनोवांछित फल देने वाली है।

    Vasant Navratri
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, भारतीय मिसाइलों ने दुनिया को दिखाई ताकत

    January 26, 2026

    Republic Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया, गणतंत्र दिवस परेड शुरू

    January 26, 2026

    Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा

    January 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, भारतीय मिसाइलों ने दुनिया को दिखाई ताकत
    • Republic Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया, गणतंत्र दिवस परेड शुरू
    • Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा
    • Republic Day Special: कर्तव्य पथ पर पहली बार ‘बैटल ऐरे फॉर्मेट’, सीमा पर हाई अलर्ट
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th Jan | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th Jan | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.