Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Republic Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया, गणतंत्र दिवस परेड शुरू

    January 26, 2026

    Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा

    January 26, 2026

    Republic Day Special: कर्तव्य पथ पर पहली बार ‘बैटल ऐरे फॉर्मेट’, सीमा पर हाई अलर्ट

    January 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»कल्पना सोरेन की राजनीतिक पारी का आगाज, गांडेय विस सीट करने जा रहीं नामांकन
    Breaking News

    कल्पना सोरेन की राजनीतिक पारी का आगाज, गांडेय विस सीट करने जा रहीं नामांकन

    AdminBy AdminApril 29, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    shibu soren news, kalpana soren nomination, kalpana soren , kalpana soren latest news
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    अपने बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड में अपनी राजनीतिक पारी का आगाज करने जा रही हैं। लोकसभा चुनाव के साथ गांडेय विधानसभा क्षेत्र के  लिए होने वाले उप चुनाव के लिए सोमवार को कल्पना सोरेन अपना नामांकन करेंगी। अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने से पहले रविवार को झामुमो प्रमुख और सांसद और ससुर शिबू सोरेन तथा सास रूपी सोरेन का उन्होंने आशीर्वाद ले लिया है।

    नामांकन से पहले हेमंत सोरेन के एक्स पर कल्पना ने हुंकार भी भर दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- आंदोलन, संघर्ष और शहादत से बने विशाल वृक्ष का नाम है झामुमो। झारखंडवासियों के हक-अधिकार के लिए अंतिम सांस तक लड़ने वाले संघर्ष का नाम है झामुमो। झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने उन्हें गांडेय विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने का निर्देश दिया है। उपचुनाव के लिए झामुमो के तीर-कमान की शक्ति के साथ कल (सोमवार) नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व आज बाबा, मां और दीदी का आशीर्वाद लिया।

    कल्पना ने साथ ही यह भी लिखा कि वह झामुमो की सिपाही के रूप में झारखंड और गांडेय विधानसभा क्षेत्र की जनता के हक-अधिकार के लिए जीवनपर्यंत कार्य करेंगी। आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद के साथ आने वाले वक्त में गांडेय की तस्वीर बदली जाएगी।

    बता दें कि गांडेय सीट झामुमो के सरफराज अहमद विधायक के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है जिस पर लोकसभा चुनाव के साथ ही यहां उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। सरफराज अहमद इस्तीफा केबाद राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं।

    Kalpana Soren Kalpana Soren latest news kalpana soren nomination shibu soren news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    Republic Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया, गणतंत्र दिवस परेड शुरू

    January 26, 2026

    Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा

    January 26, 2026

    Republic Day Special: कर्तव्य पथ पर पहली बार ‘बैटल ऐरे फॉर्मेट’, सीमा पर हाई अलर्ट

    January 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Republic Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया, गणतंत्र दिवस परेड शुरू
    • Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा
    • Republic Day Special: कर्तव्य पथ पर पहली बार ‘बैटल ऐरे फॉर्मेट’, सीमा पर हाई अलर्ट
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th Jan | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th Jan | Ranchi
    • दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, भारत रत्न की मांग तेज
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.