Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»यू ट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज, सांपों का जहर बेचने का था मामला
    Breaking News

    यू ट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज, सांपों का जहर बेचने का था मामला

    AdminBy AdminMay 4, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सांपों के जहर की खरीद-फरोख्त के मामले में फंसे मशहूर यू ट्यूबर व बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। ईडी मुख्यालय के निर्देश पर लखनऊ स्थित जोनल कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही एल्विश को पूछताछ के लिए सम्मन भेजा जाएगा।

    बता दें कि भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल्स के पदाधिकारी गौरव गुप्ता की शिकायत पर एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 49 थाने में पिछले साल दो नवंबर को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में चार सपेरों समेत पांच लोगों को संस्था की मदद से गिरफ्तार किया था।

    अब, ईडी इस मामले में बड़े कार्रवाई की तैयारी में है। ईडी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सांपों का जहर एनसीआर के नामचीन होटलों, क्लबों, रिसॉर्ट्स और फार्म हाउस में होने वाली रेव पार्टियों में उपलब्ध कराया जाता था। अब ईडी के अधिकारी इन्हें चिह्नित कर संचालकों को तलब करके पूछताछ करेंगे। ईडी को एल्विश के पास कई लग्जरी गाड़ियों का काफिला होने की जानकारी भी मिली है। इसके बारे में उनसे पूछताछ की जाएगी।

    यह है मामला
    दरअसल, गौरव गुप्ता ने पुलिस में शिकायत की थी कि एल्विश सांप का जहर और जिंदा सांपों के साथ नोएडा व एनसीआर के फाॅर्म हाउसों में अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ वीडियो शूट कराते हैं और गैरकानूनी तरीके से रेव पार्टियां करते हैं। पुलिस ने मुखबिर के जरिये एल्विश से संपर्क साधा तो उन्होंने अपने एजेंट राहुल का नंबर दिया। राहुल से एल्विश का नाम लेकर बात की गई तो वह पार्टी करने को तैयार हो गया। उसे साथियों के साथ दो नवंबर को सेक्टर 51 के सेवरोन बैंक्वेट हॉल आने को कहा गया। राहुल और उसके गिरोह के बाकी सदस्यों ने आने के बाद सांप दिखाए, जिसके बाद नोएडा पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जबकि एल्विश ने खुद पर लगे आरोपों को नकार दिया था लेकिन पुलिस की जांच में संलिप्तता की पुष्टि होने पर उन्हें भी बीती 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि कुछ दिन बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.