Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»सरयू राय की पार्टी को रांची में मिला ‘गैस सिलेंडर’, इसकी आंच जमशेदपुर में झेल चुके हैं रघुवर
    Breaking News

    सरयू राय की पार्टी को रांची में मिला ‘गैस सिलेंडर’, इसकी आंच जमशेदपुर में झेल चुके हैं रघुवर

    AdminBy AdminMay 9, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दिग्गज राजनीतिज्ञ सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा को रांची लोकसभा चुनाव के लिए वही चुनाव चिह्न मिला है जिससे सहारे उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को जमशेदपुर में चित किया था। ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी ने गुरुवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा के प्रत्याशी धर्मेंद्र तिवारी को रांची लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए ‘गैस सिलिंड’ चुनाव चिह्न आवंटित किया है। ईवीएम में ‘गैस सिलेंडर’ का निशान पांचवें नंबर पर है।

    इसके पूर्व भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और रांची लोकसभा से प्रत्याशी धर्मेंद्र तिवारी ने गुरुवार को कहा कि कृषि क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने की बजाय साल में 6000 रुपए किसान सम्मान निधि के नाम पर देकर केंद्र सरकार ने मूलत किसानों को छला ही है। अभी जरूरत इस बात की थी कि किसानों को अपने खेत में बहु उपज के विषय में विस्तृत जानकारी, ट्रेनिंग और मार्केटिंग के गुर सिखाए जाते ताकि किसानों को उनकी उपज का बढ़िया मेहनताना मिलता।

    अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि देश भर के किसान खुदकुशी कर रहे हैं क्योंकि उन पर भारी कर्ज है। किसानों को कर्ज के जाल से निकालने के केंद्र के स्तर पर जो होना चाहिए था, वो नहीं हुआ।

    तिवारी ने कहा कि किसानों को अभी भी इस बात की मुकम्मल जानकारी नहीं है कि सब्सिडी क्या है, किन फसलों पर दी जा रही है और कितनी दी जा रही है। सिर्फ अखबारों में विज्ञापन देने भर से किसान इसे नहीं समझ सकेंगे। इसके लिए ईमानदार टीम भेजनी होगी जो किसानों को सारी बातें समझा सकें।

    धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि कृषि क्षेत्र को अब रोजगार से जोड़ने का वक्त आ गया है। कृषि उपकरण के साथ साथ बीज, पौधे और फसल को खेत से मार्केट की तर्ज पर ले जाने की व्यवस्था करनी होगी। नकदी फसलों की खेती के लिए किसानों को बड़े लोन देने की जरूरत है। तभी झारखंड और देश के किसान फायदे वाली खेती कर सकेंगे। इसके पूर्व आज तिवारी ने गाड़ीगांव, चुटिया, टाटीसिलवे, बेदवाड़ी समेत अन्य स्थानों पर जनसंपर्क किया|

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.