Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»IPL 2024: अबकी बार – केकेआर! तीसरा खिताब जीतने की दहलीज पर खड़ी कोलकाता! गौतम गंभीर होंगे कितने लकी?
    Breaking News

    IPL 2024: अबकी बार – केकेआर! तीसरा खिताब जीतने की दहलीज पर खड़ी कोलकाता! गौतम गंभीर होंगे कितने लकी?

    AdminBy AdminMay 22, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोलकता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स को 8 विकेट से हराकर IPL 2024 के फाइनल में शान के साथ प्रवेश कर लिया है। केकेआर चौथी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। केकेआर ने पहले तो हैदराबाद को 159 रनों पर आउट कर दिया और फिर 14 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर विरोधियों को संकेत दे दिया है, फाइनल में उसके सामने कोई भी टीम हो, मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। यह कोलकाता नाइट राइडर्स का लगातार तीसरा फाइनल भी है जब उसने अपना क्वालीफायर 1 मैच जीतकर फाइनल क्वालीफाई किया है। पिछले दो मामलों में जब नाइट राइडर्स शीर्ष दो में रहे, तो उन्होंने ट्रॉफी उठाई।

    श्रेयस अय्यर की अगुवाई में केकेआर तीसरा आईपीएल खिताब जीतने के लिए बेताब है। केकेआर ने इससे पहले 2012, 2014 और 2021 में फाइनल खेला है। दो बार उसने खिताब भी जीता है। नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर की कप्तानी में 2012 और 2014 में टूर्नामेंट जीता था। पूर्व केकेआर कप्तान अब एक मेंटर के रूप में उनकी टीम का हिस्सा हैं, और यह देखना होगा कि क्या गौतम गंभीर अपनी टीम के लिए फिर लकी साबित होंगे या नहीं। अगर ऐसा होता है तो केकेआर का एक दशक के खिताब का सूखे खत्म हो पायेगा।

    केकेआर ने इससे पहले 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में 5 विकेट से हराकर खिताब जीता था। इसके बाद 2014 में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में किंग्स इलेवन पंजाब को 3 विकेट से हकार केकेआर ने खिताब जीता था। मगर 2021 में दुबई में खेले गये फाइनल में केकेआर की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से 27 रनों से हार गयी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.