Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

    February 14, 2026

    Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन

    February 14, 2026

    हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप

    February 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड-बिहार में लू बना जानलेवा, दो दिनों में लू ने ली 98 लोगों की मौत
    Breaking News

    झारखंड-बिहार में लू बना जानलेवा, दो दिनों में लू ने ली 98 लोगों की मौत

    AdminBy AdminMay 31, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    bihar news
    bihar news
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बिहार और झारखंड में प्रचंड गर्मी से लोग परेशान है। बिहार में लू लगने से 75 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि झारखंड के विभिन्न हिस्सों में भी 23 लोगों की जान चली गई। बिहार और झारखंड के कई शहरों का अधिकतम तापमान इस सीजन में 48 डिग्री तक जा पहुंचा, हालांकि आसमान में बादल छाये रहने से तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अब भी राज्य के कई हिस्सों में हीट वेव का असर देखने को मिल रहा है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    बिहार में लू लगने से 75 से अधिक लोगों की मौत

    बिहार में गर्मी के प्रोप से 75 से अधिक लोगों की मौत हो गई। लू लगने से औरंगाबाद में 22, रोहतास में नौ, गया में सात, कैमूर में पांच, बेगूसराय में तीन, खगड़िया में एक, बक्सर में दो, जहानाबाद में चार, मुजफ्फरपुर में एक, मसौढ़ी में एक, छपरा में चार, अरवल में एक और बाढ़-मोकामा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य के अन्य जिलों में भी कई लोगों की मौत की सूचना है।

    औरंगाबाद में एक दिन में 12 लोगों की हुई मौत

    औरंगाबाद में लू के कहर से एक दिन में 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि 35 लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सा पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि हीट वेव का शिकार होकर गुरुवार को दिनभर में लगभग 200 मरीज आए और उनका इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि 5 मरीजों की मौत इलाज के दौरान हो गई, जबकि सात मरीजों की मौत अस्पताल पहुंचने के पहले हो गई थी।

    पटना में मतदानकर्मी समेत 6 लोगों की हुई मौत

    पटना में लू लगने से एक मतदानकर्मी समेत छह लोगों की मौत हो गई। पटना के मसौढ़ी स्थित नदौल स्टेशन पर 4 लोगों की मौत भीषण गर्मी के कारण हो गई। जबकि एक मतदान ऑफिसर की मौत हो गई। मृतक पोलिंग ऑफिसर की पहचान अजय किशोर शरण के रूप में की गई। वहीं दानापुर स्टेशन पर भी एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हीट वेव से हो गई। इसके अलावा 100 से अधिक मरीजों का इलाज पालीगंज अनुमंडल में चल रहा है।

    कैमूर में चुनाव कर्मी समेत पांच लोगों की गई

    सासाराम लोकसभा में आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होना है। ऐसे में गुरुवार को कैमूर जिले में चुनाव ड्यूटी पर लगे एक मतदान कर्मी समेत पांच लोगां की मौत लू की चपेट में आने से हो गई। वहीं जिले में कई पुलिसकर्मी समेत 40 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

    झारखंड में लू लगने से 23 लोगों की गई जान

    झारखंड में भी लू लगने से 23 लोगों की जान चली गई। पलामू जिले में लू की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई। इनमें यूपी के कानपुर का स्क्रैप व्यवसायी अनिल कुमार अवस्थी, हुसैनाबाद के देवरी गांव की शांता देवी, हैदरनगर के बरडंडा गांव निवासी संदीप साव, मेदिनीनगर के हमीदगंज मुहल्ला निवासी विकास, पांडू प्रखंड के भटवलिया गांव निवासी अभियानी देवी और पांडू के ही मनगिरा देवी शामिल हैं। गढ़वा के केतार में लू लगने से 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। गुमला शहर में लू लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए चार महीने के नवजात ने दम तोड़ दिया। खूंटी के तोरपा मं 57 वर्षीय दुकानदार सुनील भगत की मौत हो गई। हजारीबाग के गिद्दी में एक वृद्ध महिला बलवा देवी की मौत हो गई। सरायकेला में तीन लोगों, पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर के दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा भी विभिन्न जिलों में कई लोगों की मौत की खबर है।

    bihar loo jharkhand loo
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

    February 14, 2026

    Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन

    February 14, 2026

    हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस
    • Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन
    • हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप
    • दिन में गर्मी, रात में ठंड, झारखंड के बदलते मौसम से लोग बेहाल
    • रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक
    • NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.