Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सत्येंद्र साह गिरफ्तार: सासाराम विधानसभा से आरजेडी उम्मीदवार पर 21 साल पुराने आरोप!

    October 21, 2025

    दिवाली के बाद बदलेगा मौसम: रांची में छठ तक बादल, फिर गिरेगा तापमान 7 डिग्री तक

    October 21, 2025

    जमशेदपुर: सोनारी में स्क्रैप टाल में भीषण आग, छह दमकल की मदद से घंटों बाद काबू!

    October 21, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखण्ड में 250 किलो सोने का मिला भंडार, नीलामी के लिए तैयार
    झारखण्ड

    झारखण्ड में 250 किलो सोने का मिला भंडार, नीलामी के लिए तैयार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 4, 2020Updated:June 4, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिले के भीतरडारी में 250 किलो सोने का भंडार मिला है. भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग (Geological Survey of India) के उप महानिदेशक जनार्दन प्रसाद और निदेशक पंकज कुमार सिंह ने राज्य के खान सचिव सचिव अबूबकर सिद्दीकी को खान में सोने का भंडार मिलने को लेकर एक रिपोर्ट सौंपी है. रिपोर्ट में यह कहा गया है कि भीतरडारी खान में 250 किलो सोने का भंडार है.

    झारखंड सरकार अब इस खान की नीलामी की तैयार में जुट गई है. इससे राज्य सरकार के खजाने में 120 करोड़ रुपये आने की संभावना है. भीतरडारी में सोने के भंडार का पता लगाने का काम भूतत्ववेत्ता पंकज कुमार सिंह के निर्देशन में चल रहा था. इसमें अलग-अलग गुणवत्ता वाले सोने की मात्रा का पता चला है. अलग वैराइटी के स्वर्ण अयस्कों से कुल मिलाकर 250 किलो सोना निकलने की संभावना है.

    प्रदेश में सात और स्थानों पर सोने की खान के संकेत मिले हैं
    भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण की रिपोर्ट में कहा गया है कि झारखंड देश के गोल्ड स्पॉट वाले राज्य की संभावना के रूप में विकसित हो रहा है. इससे पहले भी लावा, कुंदरकोचा, पहाड़डीहा और परासी में सोने के भंडारों का पता लगाया जा चुका है. प्रदेश में सात और स्थानों पर सोने की खान के संकेत मिले हैं. आने वाले दिनों में इन जगहों पर खोज कार्य को आगे बढ़ा कर संभावनाओं का पता लगाया जा सकता है. रांची से लेकर तमाड़ के बीच सोने की खानों की खोज का काम कई सालों से जारी है. कई स्थानों पर स्वर्णरेखा नदी के बालू से भी सोने के कण छानने का काम चल रहा है.

    gold reserve JAMSEDHPUR JHARKHAND
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दिवाली के बाद बदलेगा मौसम: रांची में छठ तक बादल, फिर गिरेगा तापमान 7 डिग्री तक

    October 21, 2025

    जमशेदपुर: सोनारी में स्क्रैप टाल में भीषण आग, छह दमकल की मदद से घंटों बाद काबू!

    October 21, 2025

    झामुमो का बड़ा ऐलान: बिहार चुनाव से हटने के बाद झारखंड गठबंधन पर होगी समीक्षा!

    October 20, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सत्येंद्र साह गिरफ्तार: सासाराम विधानसभा से आरजेडी उम्मीदवार पर 21 साल पुराने आरोप!
    • दिवाली के बाद बदलेगा मौसम: रांची में छठ तक बादल, फिर गिरेगा तापमान 7 डिग्री तक
    • जमशेदपुर: सोनारी में स्क्रैप टाल में भीषण आग, छह दमकल की मदद से घंटों बाद काबू!
    • बॉलीवुड को बड़ा झटका: मशहूर कॉमेडियन असरानी का 84 साल की उम्र में निधन!
    • झामुमो का बड़ा ऐलान: बिहार चुनाव से हटने के बाद झारखंड गठबंधन पर होगी समीक्षा!
    • Bihar Election 2025: चुनाव से पहले JJD अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पर FIR
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.