Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू: सीएम ने स्पीकर रवींद्र नाथ महतो का स्वागत किया

    December 5, 2025

    पलामू में बड़ा खुलासा: शराब तस्करी में मदद के आरोप में ASI अभिमन्यु सिंह सस्पेंड

    December 5, 2025

    झारखंड वन भूमि घोटाला: ACB के खुलासे के बाद कोर्ट ने विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज

    December 5, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»JMM विधायक Kalpana Soren से मिला The Ranchi Press Club का प्रतिनिधिमंडल, पत्रकारों के हित पर हुई चर्चा
    Breaking News

    JMM विधायक Kalpana Soren से मिला The Ranchi Press Club का प्रतिनिधिमंडल, पत्रकारों के हित पर हुई चर्चा

    AdminBy AdminJune 13, 2024Updated:June 13, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राँची स्थित आवास पर JMM की विधायक कल्पना सोरेन से राँची प्रेस क्लब का शिष्टमण्डल प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन के नेतृत्व में शिष्टाचार मुलाक़ात की, शिष्टमंडल में क्लब के संयुक्त सचिव रतन लाल, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, कार्यकारणी सदस्य राणा गौतम, मोनू कुमार, सौरभ शुक्ला तथा प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व सचिव जावेद अख्तर, शकील अख्तर व विवेक पांडेय शामिल थें.

    इस मुलाकात में द रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों के हित से जुड़ा एक ज्ञापन भी सौंपा जिसपर कल्पना सोरेन का सकारात्मक सुझाव भी मिला.

    इन बिन्दुओं के लेकर पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन  

    1. द रांची प्रेस क्लब की परिसंपत्ति सरकार से अहस्तांरित है। कृप्या इसकी कागजी कार्रवाई पूरी करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया जाये।
    2. देश के अन्य राज्यों के तर्ज पर रांची प्रेस क्लब को भी बार का लाइसेंस 1 रुपये की टोकन मनी पर देने की कृपा करें।
    3. विगत कई वर्षों से पत्रकारों के जीवन बीमा व स्वास्थ्य बीमा की प्रक्रिया चल रही है. जो अब तक अधूरी है। लगभग डेढ़ सौ पत्रकारों ने इसके लिए सरकार के पास राशि भी जमा कर दी है, लेकिन अब तक इस योजना का लाभ पत्रकारों को नहीं मिला है।
    4. पूर्व की सरकार ने राज्य में पत्रकारों के लिए अन्य राज्यों की भांति पेंशन योजना आरंभ की थी। आपकी सरकार ने इसे बंद कर दिया है।
    5. पत्रकारों के लिए आवासीय कॉलोनी बनाने की प्रक्रिया आरंभ की जाये। ऐसी सुविधा अन्य राज्यों में भी उपलब्ध है।
    6. एक माह पूर्व से पत्रकारों के झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट बिल्डिंग व नेपाल हाउस) में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गयी है, जो अलोकतांत्रिक निर्णय प्रतीत होता है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता में यह बाधा है। मंत्रालय में ईडी की छापेमारी के बाद यह कदम उठाया गया है। कई वरिष्ठ पत्रकारों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन आचार संहिता और आप सबों के चुनाव में व्यस्त रहने के कारण इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा सकी। कृपया इस प्रतिबंध को हटाया जाए और पत्रकारों को मंत्रालय में पूर्व की भांति आने जाने दिया जाये।
    7. आपकी लोकप्रिय सरकार को अपनी योजनाएं मीडिया से साथ साझा करने के लिए एक प्रवक्ता (वरिष्ठ अधिकारी) प्रतिनियुक्त करनी चाहिए, जो हफ्ते में एक दिन प्रेसवार्ता के जरिये मीडिया से बात करे। प्रत्येक माह प्रत्येक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मीडिया को अपने विभाग की उपलब्धियां साझा करें।
    8. निदेशक व सचिव स्तर के अधिकारी के पॉवर के बाहर जनता से मुलाकात का वक्त लिखा होता है (हालांकि यह प्रचलन घटता जा रहा है। उसी प्रकार प्रेस मीडिया से मुलाकात का समय भी निश्चित होनी चाहिए।
    9. राज्य में पत्रकारों के सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग दशकों पुरानी है। समय समय पर विधानसभा में माननीय विधायकों ने इसकी मांग उठायी है। कृप्या इस और भी मौजूदा सरकार को सकारात्मक पहल करनी चाहिए।

     

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू: सीएम ने स्पीकर रवींद्र नाथ महतो का स्वागत किया

    December 5, 2025

    पलामू में बड़ा खुलासा: शराब तस्करी में मदद के आरोप में ASI अभिमन्यु सिंह सस्पेंड

    December 5, 2025

    झारखंड वन भूमि घोटाला: ACB के खुलासे के बाद कोर्ट ने विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज

    December 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू: सीएम ने स्पीकर रवींद्र नाथ महतो का स्वागत किया
    • पलामू में बड़ा खुलासा: शराब तस्करी में मदद के आरोप में ASI अभिमन्यु सिंह सस्पेंड
    • झारखंड वन भूमि घोटाला: ACB के खुलासे के बाद कोर्ट ने विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज
    • दो दिवसीय देवघर दौरे पर पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
    • दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन: PM मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, आज होगी भारत-रूस सालाना समिट
    • JSSC CGL रिजल्ट-नियुक्ति पर लगी रोक हटी: सैकड़ों अभ्यर्थी CM आवास पहुँचे, हेमन्त सोरेन को जताया आभार — “निष्पक्ष जांच से मिला न्याय”
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.