Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Hathras Accident Live: भगदड़ में 27 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक
    Breaking News

    Hathras Accident Live: भगदड़ में 27 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

    AdminBy AdminJuly 2, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    UP Hathras Stampede Live उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां साकार हरि बाबा का सत्संग चल रहा था। सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। भगदड़ में अब तक 50-60 लोगों की मौत की खबर है.

    मंत्री संदीप सिंह घटनास्थल की ओर रवाना

    यूपी सरकार के मंत्री संदीप सिंह का कहना है, ‘सीएम ने निर्देश दिया है कि हाथरस में जहां हादसा हुआ है वहां पहुंचें और मामले को देखें। साथ ही सरकार की ओर से आवश्यक निर्णय लें। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    जांच के लिए गठित की गई टीम

    आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, घटना के कारणों की जांच के लिए एडीजी आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर की एक टीम गठित की गई है।

    CM योगी ने घटना पर जताया दुख 

    ख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हाथरस हादसे को दुर्घटना पर दुख जताते हुए अपने एक एक्‍स पोस्‍ट में कहा, “जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं.”

     

    कांग्रेस अध्‍यक्ष खरगे ने भी घटना पर जताया दुख 

    वहीं कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी हादसे पर दुख जताया है. उन्‍होंने अपने एक एक्‍स पोस्‍ट में कहा, “उत्तर प्रदेश के हाथरस के सत्संग में भगदड़ मच जाने से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर बेहद पीड़ादायक है. हादसे के दृश्य अत्यंत हृदयविदारक हैं. शोकाकुल परिवारों के प्रति हम गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. सरकार एवं प्रशासन से आग्रह करते हैं कि घायलों के उपचार में कोई कमी न रखें व पीड़ितों को त्वरित मुआवज़ा उपलब्ध कराया जाए. विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि हादसे में पीड़ित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाएं.”

    सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश 

    उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस की घटना के बाद मुख्य सचिव और डीजीपी को हाथरस के लिए रवाना किया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकारियों के अलावा मंत्री लक्ष्मी नारायण और संदीप सिंह भी हाथरस जाकर हालात का जायजा लेंगे.

    इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से राहत कार्य में जुटने के लिए कहा है. साथ ही उन्‍होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं.

    हाइसे की जांच के लिए गठित की गई टीम 

    मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित की है. इस हादसे की अलीगढ़ मंडल के वरिष्ठ अफसर की कमेटी जांच करेगी. एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है.

    इसे भी पढें: HEC के 4 अधिकारियों पर FIR, कंपनी से फर्जीवाड़ा करने का आरोप
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.