Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू! अगले 48 घंटे बेहद अहम

    April 3, 2026

    मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर! 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड, 12 गिरफ्तार

    April 3, 2026

    माओवादी नेता किशन दा का जेल में निधन! रांची में हाई अलर्ट

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में फिर होगा सत्ता का परिवर्तन ? हेमंत फिर होंगे CM ?देखिए बैठक में क्या हुआ
    Breaking News

    झारखंड में फिर होगा सत्ता का परिवर्तन ? हेमंत फिर होंगे CM ?देखिए बैठक में क्या हुआ

    AdminBy AdminJuly 3, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद झारखंड की राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज हुई हैं। जेल से बाहर आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि क्या चम्पाई सोरेन की सीएम कुर्सी की जायेगी और हेमंत सोरेन एक बार फिर से सीएम की कुर्सी सम्भालेंगे। हालांकि ये सभी अटकलें हैं, लेकिन इन अटकलों के लगने की वजहें भी हैं। सबसे पहले तो सीएम चम्पाई सोरेन के कई सरकारी कार्यक्रमों का अचानक रद्द किया जाना और फिर इंडी गठबंधन की बैठक आहूत करना। सीएम आवास में यह बैठक शुरू भी हो गयी है और इस बैठक में झामुमो, कांग्रेस और राजद के सभी मंत्री और विधायकों के साथ अन्य नेता भी उपस्थित हैं। इस बैठक में झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी उपस्थित हैं।

     

    बैठक में किन-किन बातों की है सम्भावनाएं?

    इंडी गठबंधन की सीएम आवास में हो रही बैठक के एक नहीं, कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि बैठक समाप्त होने के बाद ही यह पता चल पायेगा कि बैठक बुलाने का उद्देश्य क्या था। फिर भी जो अटकलें लग रही हैं, वह इस प्रकार हो सकती है-

    • मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन कुर्सी खुद छोड़ने का ऐलान कर दें और हेमंत सोरेन को फिर से मुख्यमंत्री बनने के लिए आमंत्रित करें।
    • एक स्थिति यह भी हो सकती है कि सोरेन परिवार का कोई और सदस्य (जैसे-कल्पना सोरेन) का नाम भी सीएम के लिए प्रस्तावित हो सकता है।
    • अगर ये दोनों सम्भावनाएं न भी बनें तो गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को झामुमो में कोई अहम स्थान दिया जा सकता है।
    • बैठक में कैबिनेट की विस्तार पर कुछ चर्चा हो। आलमगीर आलम के मंत्री पद छोड़ने के बाद मंत्रिपद खाली है। उस स्थान के लिए नये मंत्री की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा राज्य का 12वां मंत्रिपद वर्षों से खाली चल रहा है। हो सकता है, इसके लिए एक और मंत्री का नाम घोषित हो। पूर्व से ही जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी और बैद्यनाथ राम के नामों की चर्चा चल रही है।
    • नगर निकाय चुनाव और कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनावों पर कोई रणनीति बने। क्योंकि अब विधानसभा चुनाव में भी ज्यादा समय नहीं है। लोकसभा चुनावों में भले ही झारखंड से इंडी गठबंधन ने कुछ सीटें जीती हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव की लड़ाई के लिए उसे संतोषजनक नहीं कहा जा सकता है।
    • विधानसभा चुनाव की लड़ाई इस बार 2019 के चुनाव से अलग होगी। क्योंकि तब भाजपा और आजसू अलग-अलग लड़े थे। जिसके कारण गठबंधन को भारी जीत मिली थी और वह सत्ता पर काबिज हुआ था। इसके अलावा जयराम महतो नामक एक और राजनीतिक चुनौती सामने आयी है। जयराम महतो की पार्टी झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) ने घोषणा कर दी है कि वह कई सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह सिर्फ इंडी गठबंधन के लिए ही नहीं, एनडीए के लिए भी बड़ा सिरदर्द साबित होगा।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू! अगले 48 घंटे बेहद अहम

    April 3, 2026

    मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर! 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड, 12 गिरफ्तार

    April 3, 2026

    माओवादी नेता किशन दा का जेल में निधन! रांची में हाई अलर्ट

    April 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू! अगले 48 घंटे बेहद अहम
    • मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर! 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड, 12 गिरफ्तार
    • माओवादी नेता किशन दा का जेल में निधन! रांची में हाई अलर्ट
    • ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’; डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का VIDEO
    • रांची-लोहरदगा रूट पर बड़ी राहत! अब चलेगी एक और MEMU ट्रेन
    • Koylanchal Samvad e-paper | 3rd April | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.