Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Neeraj Chopra: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा- VIDEO

    October 22, 2025

    छठ पर्व 2025: रांची नगर निगम ने घाटों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने का किया ऐलान

    October 22, 2025

    रांची में चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण

    October 22, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»मोतिहारी में भी मुहर्रम के जुलूस में फहराया गया फिलिस्तीन का झंडा, युवक गिरफ्तार
    Breaking News

    मोतिहारी में भी मुहर्रम के जुलूस में फहराया गया फिलिस्तीन का झंडा, युवक गिरफ्तार

    AdminBy AdminJuly 17, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दरभंगा और नवादा के बाद पूर्वी चंपारण जिला के मेहसी में भी मुहर्रम के दौरान फिलिस्तीन का झंडा फहराने का वीडियो सामने आया है।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और फिलिस्तीन का झंडा लहराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।घटना जिला के मेहसी नगर पंचायत का है।

    जानकारी के मुताबिक मुहर्रम को लेकर पूरे जिला में तजिया जुलूस निकाला जा रहा है।मेहसी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में भी बुधवार की सुबह तजिया जुलूस निकला गया था। उसी तजिया जुलूस में एक युवक के हाथ में फिलिस्तीन का झंडा था और वह उसे गर्व से लहरा रहा था।और युवक को कोई रोकने टोकने वाला भी नहीं था। हलाकि फिलिस्तीन का झंडा लहराए जाने की जानकारी मिलने के बाद सामने आए वीडियो के आधार पर पुलिस ने झंडा समेत युवक को हिरासत में ले लिया।जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

    इस घटना की पुष्टि करते हुए चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुहर्रम के अवसर पर मेहसी थाना क्षेत्र में एक लड़के के द्वारा एक अन्य देश फिलिस्तीन के झंडे का प्रदर्शन किया जा रहा था।लड़के को झंडा के साथ डिटेन किया गया है।इस संबंध में विधिसंवत कार्रवाई की जा रही है।

    बतादें कि चकिया अनुमंडल क्षेत्र का चकिया और मेहसी थाना क्षेत्र पीएफआई का गढ़ रहा है।पीएफआई पर भारत सरकार द्वारा बैन लगाए जाने के बाद इससे जुड़े अंडर और ओवर ग्राउंड कार्यकर्ताओं की सक्रियता कुछ कम हुई है।पटना के फुलवारीशरीफ टेरर मॉड्यूल सामने आने के बाद एनआईए,एटीएस और स्पेशल टास्क फोर्स ने इन दोनों थाना क्षेत्रों में कई बार छापेमारी की थी और पीएफआई के कई हार्डकोर सदस्यों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

    https://koylanchalsamvad.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Video-2024-07-17-at-12.13.58-PM.mp4

    इसे भी पढें: ट्रिपल मर्डर से बिहार के छपरा में सनसनी, पिता और दो बेटियों की निर्मम हत्या

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    Neeraj Chopra: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा- VIDEO

    October 22, 2025

    छठ पर्व 2025: रांची नगर निगम ने घाटों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने का किया ऐलान

    October 22, 2025

    रांची में चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण

    October 22, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Neeraj Chopra: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा- VIDEO
    • छठ पर्व 2025: रांची नगर निगम ने घाटों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने का किया ऐलान
    • रांची में चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण
    • जमशेदपुर में कार में आग! सोनारी थाना क्षेत्र की गाड़ी जल कर राख
    • राँची में छठ पर्व 2025: यातायात व्यवस्था और पार्किंग सूचना
    • केरल दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हेलिकॉप्टर के लैंड होते ही धंसा हेलीपैड, टला बड़ा हादसा, VIDEO
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.