Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, भारतीय मिसाइलों ने दुनिया को दिखाई ताकत

    January 26, 2026

    Republic Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया, गणतंत्र दिवस परेड शुरू

    January 26, 2026

    Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा

    January 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»धनबाद में 8 लाख की लूट, विरोध करने पर मारी गोली
    Breaking News

    धनबाद में 8 लाख की लूट, विरोध करने पर मारी गोली

    AdminBy AdminSeptember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    dhanbad news
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: जिले में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक रिकवरी एजेंट को गोली मार दी. गोली मारने के बाद एजेंट से करीब 8 लाख रुपए लूटकर अपराधी ले गए. घायल अवस्था में रिकवरी एजेंट को पुलिस द्वारा एसएनएमएमसीएच लाया गया. एजेंट की गंभीर हालत देख उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है.

    लूट और फायरिंग की यह घटना जिले के पाथरडीह थाना क्षेत्र की है. रविवार को चासनाला बी टाइप गेट के पास छह की संख्या में अपराधी घात लगाए हुए थे. रिकवरी एजेंट धनबाद से सिंदरी की ओर अपनी स्कूटी में पैसे लेकर जा रहे थे. इस दौरान तीन बाइक पर सवार छह अपराधी रुपयों से भरा बैग छीनने लगे. विरोध करने पर उनमें से एक अपराधी ने उसके ऊपर गोली चला दी. जिससे रिकवरी एजेंट मुकुल मिश्रा को एक गोली लग गई.

    घटना के बाद अपराधी रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस के द्वारा घायल मुकुल मिश्रा को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. उसके बाद एसएनएमएमसीएच और फिर बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

    मुकुल के साथ काम करने वाले चंदन कुमार ने बताया कि छह की संख्या में अपराधी पहले से घात लगाए थे. आठ लाख रुपए की लूट हुई है. लूट का विरोध करने पर अपराधी के द्वारा गोली मारी गई है. मुकुल सिंदरी का रहने वाला है. अस्पताल में मौजूद एएसआई सुबोध सिंह ने बताया कि लूट के दौरान मुकुल को एक गोली लगी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, भारतीय मिसाइलों ने दुनिया को दिखाई ताकत

    January 26, 2026

    Republic Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया, गणतंत्र दिवस परेड शुरू

    January 26, 2026

    Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा

    January 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, भारतीय मिसाइलों ने दुनिया को दिखाई ताकत
    • Republic Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया, गणतंत्र दिवस परेड शुरू
    • Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा
    • Republic Day Special: कर्तव्य पथ पर पहली बार ‘बैटल ऐरे फॉर्मेट’, सीमा पर हाई अलर्ट
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th Jan | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th Jan | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.