Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»विश्वकर्मा पूजा आज, जानें किस शुभ मुहूर्त में करें पूजन
    Breaking News

    विश्वकर्मा पूजा आज, जानें किस शुभ मुहूर्त में करें पूजन

    AdminBy AdminSeptember 17, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Vishwakarma Puja 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा पूजा का विधान है. यह प्रायः भादो मास के शुक्ल पक्ष में पड़ता है. अन्य पर्व-त्योहारों की तरह इस साल विश्वकर्मा पूजा को लेकर भी कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है कि ये 16 सितंबर को मनाई जाएगी या 17 सितंबर को. पंडितों और आचार्यों के मुताबिक, चूंकि इस बार सूर्यदेव ने 16 सितंबर की शाम को 7:29 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश किया है. इसलिए उदयातिथि के अनुसार, विश्वकर्मा जयंती आज मंगलवार 17 सितंबर को मनाई जाएगी. आइए जानते हैं, विश्वकर्मा पूजा का महत्व, शुभ मुहूर्त और उपयोगी जानकारियां.

    विश्वकर्मा पूजा का महत्व

    हिन्दू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, रचना और सृजन देवता माना जाता है. भगवान विश्वकर्मा की पूजा विशेष रूप से कारीगर, शिल्पकार, इंजीनियर, आर्किटेक्ट और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों और संस्थानों द्वारा की जाती है. मान्यता है कि विश्वकर्मा जयंती के दिन औजारों, मशीनों और उपकरणों की पूजा अवश्य करनी चाहिए. इससे भगवान विश्वकर्मा की कृपा प्राप्त होती है और कार्य सुचारू रूप से चलता है और सफलता मिलती है.

    विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त

    इस बार विश्वकर्मा पूजा रवि योग में पड़ रही है. 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का मुहूर्त के दिन रवि योग  में सुबह 6:07 बजे से है, जो दोपहर 1:53 बजे तक है. हिंदू नियम के अनुसार, आज सभी औजारों और मशीनों के कलावा बांधें एवं मिठाई से पूजा करते हुए उनकी आरती करें. पूजा के दौरान “ॐ विश्वकर्मणे नमः” मंत्र का उच्चारण करें. उसके बाद सभी को प्रसाद वितरित करें. ऐसा करने से भगवान विश्वकर्मा की कृपा से व्यापार में वृद्धि होती है.

    क्या करें, क्या न करें

    विश्वकर्मा पूजा के दिन औजारों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इस दिन खुद भी इस उपकरण का इस्तेमाल न करें और दूसरों को न करने दें.

    चूंकि विश्वकर्मा पूजा के दिन औजारों की विशेष रूप से पूजा की जाती है. इसलिए इस दिन इनका अपमान भूल कर भी नहीं करना चाहिए.

    इस शुभ अवसर पर ऑफिस, दुकान और फैक्ट्री की साफ सफाई अच्छे ढंग से करनी चाहिए और हर जगह गंगाजल का छिड़काव जरूर करना चाहिए.

    विश्वकर्मा पूजा के दिन सामर्थ्य के अनुसार भोजन, वस्त्र या धन का दान जरूर करना चाहिए. ऐसा करने से लाभ प्राप्त होता है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त
    • Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल
    • त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश
    • रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी
    • बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.