Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक

    February 13, 2026

    NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक

    February 13, 2026

    मधुकम में लौटी उम्मीद, हाईकोर्ट स्टे के बाद घरों का निर्माण शुरू

    February 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»आगामी विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों का कराया जा रहा 2 दिवसीय प्रशिक्षण
    Breaking News

    आगामी विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों का कराया जा रहा 2 दिवसीय प्रशिक्षण

    AdminBy AdminSeptember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा कि सन्निकट विधानसभा चुनाव में त्रुटि रहित निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराना निर्वाचन से जुड़े हम सभी पदाधिकारियों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के लिए प्रत्येक बिंदु पर आयोग के स्पष्ट दिशा निर्देश प्राप्त हैं स्वच्छ, निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं त्रुटि रहित निर्वाचन के लक्ष्य को आयोग के स्पष्ट दिशा निर्देशों का अनुपालन कर प्राप्त किया जा सकता है। उक्त बातें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के नोडल पदाधिकारी, एसएलएमटी, डीएलएमटी, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं एएलएमटी के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहीं।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों के विभिन्न बैचों में दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया है। यह प्रशिक्षण सत्र 26 से 29 सितंबर तक निर्धारित है।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों के सिटिंग अरेंजमेंट, ईवीएम-वीवीपैट की जांच, चुनाव सामग्री की पैकिंग, एएसडी सूची, नए मतदाताओं को जोड़ने जैसे विभिन्न चुनाव संबंधी गतिविधियों में होने वाले मामूली त्रुटियों पर ध्यान आकर्षित करते हुए इसे कैसे बचें इसपर बिंदुवार प्रशिक्षण दिया।

    प्रशिक्षण सत्र में राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा मतदान दलों के कर्तव्य और जिम्मेदारियाँ, मतदान दलों के लिए ईवीएम/वीवीपैट, मतदाता मतदान समय प्रबंधन, मतदान दिवस पर वेब-कास्टिंग, बीएलओ के मतदान की पूर्व संध्या और मतदान दिवस के कर्तव्य, स्वयंसेवकों के कर्तव्य, माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका और जिम्मेदारियाँ, सेक्टर अधिकारी के मतदान की पूर्व संध्या पर जिम्मेदारियाँ, सेक्टर अधिकारी का मतदान दिवस पर जिम्मेदारियाँ, सेक्टर अधिकारी द्वारा गलतियाँ, त्रुटियाँ और आईटी अनुप्रयोग, पोस्टल बैलेट, एफएसटी के कर्तव्य और जिम्मेदारियाँ, एसएसटी के कर्तव्य और जिम्मेदारियाँ, वीएसटी, वीवीटी और एटी की जिम्मेदारियां, ईवीएम सह सामग्री प्राप्ति केंद्र अधिकारी और कर्मचारियों के कर्तव्य, नियंत्रण कक्ष और मतदान दिवस निगरानी प्रणाली ऐप, फॉर्म भरना, सील करना और पैकिंग करना जैसे विभिन्न विषयों पर पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।

    प्रशिक्षण सत्र में मुख्य निर्वाचन कार्यालय से अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार, राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक श्रीमती गीता चौबे, श्री महेंद्र कुमार, श्री देव दास दत्ता, श्री मृत्युंजय कुमार एवं श्री सुनील कुमार सिंह वहीं जिला स्तरीय प्रशिक्षक श्री सुदीप सहाय, अश्विनी कुमार तिवारी द्वारा पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक

    February 13, 2026

    NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक

    February 13, 2026

    मधुकम में लौटी उम्मीद, हाईकोर्ट स्टे के बाद घरों का निर्माण शुरू

    February 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक
    • NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक
    • मधुकम में लौटी उम्मीद, हाईकोर्ट स्टे के बाद घरों का निर्माण शुरू
    • देहरादून में दिनदहाड़े गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, सिल्वर सिटी मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
    • झारखंड पुलिस में बड़ा अपग्रेड: 893 अत्याधुनिक डिजिटल वायरलेस उपकरणों की खरीद, संचार होगा तेज और सुरक्षित
    • हज़ारीबाग में हाथियों का तांडव! एक ही परिवार के 4 समेत 6 की दर्दनाक मौत, गांव में मातम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.