Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»हजारीबाग में आयोजित परिवर्तन महारैली में खूब गरजे पीएम मोदी
    Breaking News

    हजारीबाग में आयोजित परिवर्तन महारैली में खूब गरजे पीएम मोदी

    AdminBy AdminOctober 2, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    हजारीबाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “JMM अब झूठे वादों की बदौलत अपने आपको बचाना चाहती है, जिन्होंने 5 साल तक जनता का हक छीना अब वो चुनाव में बड़े-बड़े वादें कर आपकी आंख में धूल झोंकना चाहते हैं, झारखंड के लोगों को इनसे सावधान रहना है… इन्होंने बेरोजगार युवाओं को बेरोजारी भत्ता देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ? इन्होंने युवाओं के लिए भर्ती का वादा किया था, क्या वादा पूरा हुआ?…”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…यह झारखंड की लड़ाई सत्ता पाने की लड़ाई नहीं है, यह ‘रोटी’, ‘बेटी’ और ‘माटी’ बचाने की लड़ाई है… यहां कुछ ही महीनों में भाजपा सरकार बनेगी और मैं झारखंड को गारंटी देता हूं कि झारखंड में जब भाजपा-NDA की सरकार बनेगी तो ‘रोटी’, ‘बेटी’ और ‘माटी’ की सुरक्षा सुनिश्चित कर दी जाएगी।”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…आज मुझे अफसोस है कि अब JMM भी कांग्रेस और RJD के रंग में रंग गई है। यह पुरानी JMM नहीं है, आज JMM पर कांग्रेस के इकोसिस्टम ने कब्जा कर लिया है, आज JMM पर कांग्रेस का भूत सवार है। भाषा बदली, चरित्र बदला और अब ये झारखंड की आत्मा को बदलने चले हैं। आज JMM सरकार झारखंड के विकास में बड़ी बाधा बन गई है… आज प्रदेश सरकार में जमीन के दलालों की तूती बोल रही है। इन्होंने गरीब आदिवासियों की जमीन को लूटा, झारखंड में कोयले की खुली लूट चल रही है, ठेके, पट्टे के नाम पर बालू की लूट हो रही है, जो खनिज विकास की पूंजी है, यह सरकार उसकी भी लूट कर रही है…”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भाजपा वह पार्टी है जिसने आप सबके साथ मिलकर झारखंड राज्य के सपने को देखा भी और उसे पूरा भी किया। अटल जी ने सरकार में आते ही शांति और सहमति के साथ झारखंड राज्य बनाया था, हम झारखंड का विकास चाहते थे, हम यहां के आदिवासी समाज के सपनों को पूरा करना चाहते थे लेकिन इन्हें पूरा करने में हमारी लड़ाई RJD जैसी पार्टियों से थी। RJD जैसी पार्टी ने झारखंड को अपनी लूट का ठिकाना बना रखा था। जल, जंगल, जमीन की खुले आम लूट होती थी। इस इलाके को इन्होंने अपराधियों, माफियाओं का सेफ हाउस बना रखा था और इन्हें दिल्ली से कांग्रेस पार्टी शह दे रही थी…”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये भाजपा ही है जिसने आदिवासी संग्रहालय बनाने का अभियान शुरू किया है…हमने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर जनजातीय गौरव दिवस मनाना शुरू किया है…भगवान बिरसा मुंडा को धरती आबा कहा जाता है। उनके नाम पर आज धरती आबा जनजाति ग्राम उत्सव अभियान शुरू हुआ है। इस योजना का मकसद उन आदिवासी भाई-बहनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, जिन्हें अभी तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है…”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवर्तन महारैली को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे देश में आदिवासी जन-नायकों के साथ जैसा अन्याय किया गया वैसा अन्याय दूसरे किसी के साथ नहीं हुआ। कांग्रेस ने अपने एक परिवार को पहचान दिलाने के लिए देश के कोने-कोने में बसे आदिवासी परिवारों की पहचान मिटा दी। आजादी की लड़ाई में इतना बड़ा योगदान देने वाले आदिवासी समाज को कांग्रेस ने कभी महत्व नहीं दिया। सारी योजनाएं एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर, सारी सड़कें, सारी इमारतें, एक ही परिवार के बेटे-बेटी की नाम पर। ऐसी परिवारवादी सोच ने देश का बहुत नुकसान किया। आज मुझे गर्व है कि हमारी सरकार आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दिला रही है।”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आज गांधी जयंती के पावन अवसर पर मुझे यहां आने का सौभाग्य मिला है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1925 में गांधी जी हजारीबाग आए थे। बापू के विचार, उनकी शिक्षाएं हमारे संकल्पों का हिस्सा हैं। मैं बापू को नमन करता हूं, उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।”

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त
    • Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल
    • त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश
    • रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी
    • बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.