Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक

    March 13, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026

    अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»कोल्हान में चक्रवात ‘डाना’ का ज्यादा असर, झारखंड में धीरे-धीरे कम होने लगा प्रभाव
    Breaking News

    कोल्हान में चक्रवात ‘डाना’ का ज्यादा असर, झारखंड में धीरे-धीरे कम होने लगा प्रभाव

    AdminBy AdminOctober 26, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    dana cyclone update
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : चक्रवाती तूफान ‘डाना’ का प्रभाव झारखंड में धीरे-धीरे कम हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, 26 अक्टूबर (शनिवार) से मौसम में सुधार की उम्मीद है और अगले एक-दो दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी. हालांकि, कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे हल्की बारिश होने की संभावना है. राजधानी रांची में भी शनिवार से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है और किसी विशेष बदलाव की चेतावनी नहीं है.

    24 घंटों में खूब हुई बारिश

    चक्रवाती तूफान डाना का सबसे ज्यादा असर कोल्हान प्रमंडल में देखा गया, जहां कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई. पिछले 24 घंटों में पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांधा में 71 मिमी बारिश दर्ज की गई. घाटशिला में 44 मिमी, जगरनाथपुर में 40 मिमी, चाईबासा में 40 मिमी और मुसाबनी में 32 मिमी बारिश हुई. जमशेदपुर सहित अन्य स्थानों पर भी 15 से 20 मिमी बारिश हुई. राजधानी रांची में इसका आंशिक असर देखने को मिला, जहां गुरुवार से बादल और हल्की बारिश जारी रही.

    तापमान में गिरावट

    बादल और बारिश के कारण रांची का तापमान गिर गया है. अधिकतम तापमान मंगलवार की तुलना में लगभग छह डिग्री सेल्सियस गिरकर शुक्रवार को 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिनों में राजधानी का अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है. इस प्रकार, झारखंड में डाना का असर कम होते ही मौसम में सुधार की उम्मीद है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक

    March 13, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026

    अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक
    • झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप
    • अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.