Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम

    March 13, 2026

    झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक

    March 13, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»चक्रधरपुर में विधायक सुखराम के घर से 500 मीटर दूर फायरिंग
    Breaking News

    चक्रधरपुर में विधायक सुखराम के घर से 500 मीटर दूर फायरिंग

    AdminBy AdminNovember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के श्यामरायडीह गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े गोली चलने की हुई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे हुई, जब चक्रधरपुर-टोकलो सड़क मार्ग पर दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद एक युवक ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। घटना स्थल से पुलिस ने एक गोली का खोखा, एक स्कूटी, एक बाइक और चप्पल बरामद की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फायरिंग किसने और किस पर की।

    भगदड़ के बीच भागे हमलावर

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायरिंग के दौरान श्यामरायडीह मोड़ पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग के बाद हमलावर और निशाना बने युवक दोनों मौके से फरार हो गए। आसपास के लोग भी यह बताने में असमर्थ हैं कि गोली किस पर चलाई गई। घटना के बाद चक्रधरपुर एसडीपीओ नलिन कुमार मरांडी और थाना प्रभारी राजीव रंजन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद वस्तुओं को जब्त कर लिया है और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग

    श्यामरायडीह मोड़ चक्रधरपुर-टोकलो मार्ग का एक व्यस्त क्षेत्र है, जहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इस इलाके में कई दुकानें भी हैं, लेकिन कोई भी फायरिंग के कारण या हमलावर की पहचान नहीं बता पा रहा है। घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद उनकी खराब स्थिति जांच में बाधा बन रही है। प्रशासन ने डेढ़ साल पहले चक्रधरपुर शहर में क्राइम कंट्रोल के लिए सीसीटीवी लगाए थे, लेकिन मेंटेनेंस की कमी के चलते ये कैमरे खराब हो चुके हैं।

    चुनावी माहौल में घटना ने बढ़ाई चिंता

    फायरिंग की यह घटना ऐसे समय में हुई है जब चक्रधरपुर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हाल ही में समाप्त हुआ है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं यह घटना चुनावी रंजिश का नतीजा तो नहीं है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सुखराम उंराव का घर घटना स्थल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम

    March 13, 2026

    झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक

    March 13, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम
    • झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक
    • झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप
    • अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.