Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»JPSC घोटाले के आरोपियों की बढ़ीं मुश्किलें, 12 साल बाद 70 लोगों पर चार्जशीट; कई चयनित अभ्यर्थी भी जद में
    Breaking News

    JPSC घोटाले के आरोपियों की बढ़ीं मुश्किलें, 12 साल बाद 70 लोगों पर चार्जशीट; कई चयनित अभ्यर्थी भी जद में

    AdminBy AdminNovember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    द्वितीय जेपीएससी नियुक्ति घोटाले के आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीबीआई ने 12 साल बाद जांच पूरी करते हुए जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 70 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में कई अभ्यर्थियों के नाम भी शामिल हैं। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि द्वितीय सिविल सेवा परीक्षा में भारी गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं। तत्कालीन जेपीएससी के सदस्य और को-ऑर्डिनेटर के कहने पर 12 परीक्षार्थियों के नंबर बढ़ा दिए गए थे। कई अभ्यार्थियों की कॉपियों में कांट- छांट कर नंबर बढ़ाए गए। इसके अलावा अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में मिले वास्तविक नंबर भी बढ़ाए गए। कॉपियों की जांच गुजरात स्थित फॉरेंसिक लैंब में कराई गई है।

    बारह सालों के दौरान 32 से बढ़कर 70 हुए आरोपी

    द्वितीय जेपीएससी नियुक्ति घोटाले को लेकर सीबीआई ने 7 जुलाई 2012 को प्राथमिकी दर्ज की थी। उस समय घोटाले से जुड़े 32 लोगों के खिलाफ जांच एजेंसी ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पिछले 12 साल तक चली जांच के दौरान कई और आरोपी सामने आते गए। यही कारण है कि आरोपियों की संख्या 32 से बढ़कर 70 हो गई है।

    अगली सुनवाई अब 28 नवंबर को

    जांच एजेंसी द्वारा पिछले दिनों दाखिल की गई चार्जशीट में सीबीआई की विशेष अदालत ने अब तक संज्ञान नहीं लिया है। इसके पीछे वजह यह है कि चार्जशीट में शामिल आरोपी सरकारी कर्मचारियों पर मुकदमा चलाने के लिए सरकार से स्वीकृति लेनी जरूरी है। अब तक कुछ आरोपी कर्मियों के खिलाफ ही मुकदमा चलाने की सहमति सरकार से ली जा सकी है। सीबीआई कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई अब 28 नवंबर को होगी।

    इन 32 लोगों के खिलाफ दर्ज की गई थी प्राथमिकी

    जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप कुमार प्रसाद, सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह, शांति देवी, राधा गोविंद सिंह नागेश, एलिस उषा रानी सिंह, अरविंद कुमार, एसए खन्ना, बटेश्वर पंडित, को-ऑर्डिनेटर परमानंद सिंह, अल्बर्ट टोप्पो, एस अहमद, नंदलाल, सोहन राम, प्रशांत कुमार लायक, राधा प्रेम किशोर, बिनोद राम, हरि शंकर बराईक, हरि शंगर सिंह मुंडा, रवि कुमार कुजुर, मुकेश कुमार महतो, कुंदन कुमार सिंह, मौसमी नागेश, कानु राम नाग, लाल मोहन नाथ शाहदेव, प्रकाश कुमार, कुमारी गीतांजलि, संगीता कुमारी, रजनिश कुमार, शिवेंद्र, संतोष कुमार चौधरी, कुमार शैलेंद्र एवं हरि उरांव के नाम शामिल हैं।

    निगरानी जांच धीमी देख सीबीआई को सौंपा केस

    झारखंड हाईकोर्ट ने नियुक्ति घोटाले की जांच का आदेश जून 2012 को दिया था। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान निगरानी ब्यूरो की जांच को काफी धीमा बताया था। साथ ही घोटाले की जांच सीबीआई को करने का आदेश दिया था। इसके बाद सीबीआई ने 12 जुलाई 2012 से मामले की जांच शुरू की थी। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, जांच एजेंसी ने साल 2000 में झारखंड राज्य बनने के बाद ली गई सभी 16 परीक्षाओं की जांच करनी शुरू की थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.