Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम

    March 13, 2026

    झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक

    March 13, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»RBI के 26वें गवर्नर बने संजय मल्होत्रा, अगले 3 साल तक निभाएंगे अहम जिम्मेदारी
    Breaking News

    RBI के 26वें गवर्नर बने संजय मल्होत्रा, अगले 3 साल तक निभाएंगे अहम जिम्मेदारी

    AdminBy AdminDecember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Sanjay Malhotra: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में लगातार दो कार्यकाल पूरा करने के बाद शक्तिकांत दास ने मंगलवार को पद छोड़ दिया। शक्तिकांत दास के पद छोड़ने के बाद संजय मल्होत्रा ने बुधवार, 11 दिसंबर से भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के 26वें गवर्नर के रूप में पद संभाल लिया है। संजय मल्होत्रा आज आरबीआई हेडक्वार्टर पहुंचे, जहां उनका सीनियर अधिकारियों ने स्वागत किया। जिसके बाद संजय मल्होत्रा ने अगले 3 सालों के लिए केंद्रीय बैंक के गवर्नर का पद संभाला। इस मौके पर संजय मल्होत्रा के साथ डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे., एम राजेश्वर राव और टी. रबी शंकर भी मौजूद रहे।

    संजय मल्होत्रा के पास है 3 दशक से भी ज्यादा का एक्सपीरियंस

    राजस्थान के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी संजय मल्होत्रा के पास पावर, फाइनेंस और टैक्सेशन जैसे बड़े सेक्टरों में पब्लिक पॉलिसी में तीन दशक से भी ज्यादा एक्सपीरियंस है। हालांकि, संजय मल्होत्रा ऐसे समय में आरबीआई के गवर्नर का पद संभाल रहे हैं, जब देश महंगाई के साथ-साथ सुस्त अर्थव्यवस्था का सामना कर रहा है।

    दूसरी तिमाही में सुस्त हुई जीडीपी ग्रोथ रेट 

    बताते चलें कि देश की जीडीपी ग्रोथ रेट जुलाई-सितंबर तिमाही में घटकर 5.4 प्रतिशत रही, जो 7 तिमाहियों का सबसे निचला स्तर है। इतना ही नहीं, अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर भी बढ़कर 14 महीने के उच्चतम स्तर 6.21 प्रतिशत पर पहुंची हुई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि संजय मल्होत्रा की नेतृत्व में अगले साल फरवरी में होने वाली आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में ब्याज दरों में कटौती की संभावना मजबूत हो गई है।

    करीब दो साल से रेपो रेट में नहीं हुआ है कोई बदलाव

    शक्तिकांत दास ने आरबीआई का गवर्नर रहते हुए करीब दो साल से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। महंगाई को काबू में रखने के लिए शक्तिकांत दास रेपो रेट में बदलाव नहीं कर रहे थे। सरकार ने आरबीआई को सीपीआई आधारित महंगाई दर को 2 प्रतिशत के उतार-चढ़ाव के साथ 4 प्रतिशत के अंदर रखने का लक्ष्य दिया है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि जीडीपी की ग्रोथ को देखते हुए महंगाई के बावजूद अगली बैठक में रेपो रेट में कटौती की जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम

    March 13, 2026

    झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक

    March 13, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम
    • झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक
    • झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप
    • अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.